फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmers get freedom middlemen BJP Kisan Morcha

70 साल बाद किसानों को बिचौलियों से मिलेगी मुक्तिः भाजपा किसान मोर्चा

Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
farmers get freedom middlemen BJP Kisan Morcha
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दीदार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से पास किए गए तीनों कृषि अध्यादेशों के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर में किसान मोर्चा के सदस्यों ने ज्वार, बाजरा, मक्का व धान के गुच्छ और शॉल भी प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को भेंट किए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि यह अध्यादेश किसानों को अपने राज्य के अलावा अन्य किसी राज्य में भी फसल बेचने की शक्ति प्रदान करेगा। किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए ज्यादा ग्राहक मिलेंगे, जिससे किसानों को अपनी फसल का ज्यादा मूल्य मिल सकेगा। दीदार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति दिलाने वाले बिल पास करवाए हैं। किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर शर्मा ने तीनों अध्यादेशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि मार्किट कमेटियां जैसे हैं, वैसे ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसान खरीदार से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे बिचौलिया को मिलने वाले लाभ के बजाय किसानों को उनके उत्पाद की पूरी कीमत मिल सकेगी। किसी भी विवाद की स्थिति में उसका निपटारा 30 दिन में स्थानीय स्तर पर करने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर अवतार सिंह, धरमिंदर सिंह, रुपिंदर सिंह राणा, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह राजांवाल, मनदीप सिंह पलसोरा, बलजीत सिद्धू , दलबीर सिंह सोमा, बलबीर सिंह दरिया, धरमिंदर सिंह, संदीप सिंह, गोपाल, अनिल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed