{"_id":"5ed9f5a11165f464f37ee4cb","slug":"farmers-decision-to-help-government-to-save-water-under-land","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरा पानी-मेरी विरासत: सरकार की योजना में किसान आए साथ, बचाना ही पड़ेगा जमीन का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा पानी-मेरी विरासत: सरकार की योजना में किसान आए साथ, बचाना ही पड़ेगा जमीन का पानी
Fri, 05 Jun 2020 01:05 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में किसानों ने यह ठान लिया है कि वे भी भूजल को बचाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इसी का नतीजा यह है कि सरकार की मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को लगातार प्रदेश के किसानों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि सरकार ने इस योजना का मुख्य फोकस प्रदेश के आठ ब्लॉक पर रखा था। जहां भूजल 40 मीटर से ज्यादा नीचे जा चुका है।
सभी जिलों के किसान योजना के अंतर्गत धान की खेती छोड़ वैकल्पिक खेती करने का संकल्प कर रहे हैं। 4 जून तक प्रदेश के 41273 किसानों ने खास योजना के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा दी है। सभी जिलों में किसानों ने अपनी 45178.982 हेक्टेयर जमीन पर धान न लगाकर मक्का, बाजरा, कपास, दलहन व बागवानी फसलों को लगाने का फैसला लिया है।
यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह भी साफ है कि प्रदेश में इन वैकल्पिक फसलों का रकबा भी अपेक्षाकृत बढ़ेगा। इसके अलावा जिन 8 ब्लॉकों पर खास फोकस है। वहां भी 6045 किसानों ने अभी तक 6130.688 हेक्टर जमीन पर धान की बजाय अन्य फसलें लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजना है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भी पूरी तरह गंभीर है। किसानों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। अभी तक किसानों ने पोर्टल पर धान की बजाए 6859.743 हेक्टेयर मक्का, 7111.984 हेक्टेयर बाजरा, 26569.430 हेक्टेयर कपास, 751.401 हेक्टेयर दलहन और 3886.424 हेक्टेयर बागवानी फसलें लगाने की इच्छा जताई है। निसंदेह किसानों के यह प्रयास भूजल को बचाने में मददगार साबित होंगे।
- संजीव कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग

जिलों में वैकल्पिक खेती के लिए सामने आ रहे किसान
जिला किसान धान छोड़ वैकल्पिक खेती का रकबा(हेक्टेयर में)
अंबाला 1878 1579.324
भिवानी 1529 1621.725
चरखीदादरी 2666 2376.445
फरीदाबाद 494 449.617
फतेहाबाद 2288 2595.272
गुरुग्राम 788 741.555
हिसार 1439 1482.961
झज्जर 2018 2222.320
जींद 4696 6354.300
कैथल 1696 1397.228
करनाल 2487 2208.993
कुरुक्षेत्र 87 79.427
महेंद्रगढ़ 49 54.817
मेवात 398 362.680
पलवल 2224 4825.003
पंचकूला 1712 1007.467
पानीपत 1853 1827.152
रेवाड़ी 513 444.518
रोहतक 1035 1103.157
सिरसा 2068 3274.442
सोनीपत 1731 1810.084
यमुनानगर 1579 1229.809
अंबाला 1878 1579.324
भिवानी 1529 1621.725
चरखीदादरी 2666 2376.445
फरीदाबाद 494 449.617
फतेहाबाद 2288 2595.272
गुरुग्राम 788 741.555
हिसार 1439 1482.961
झज्जर 2018 2222.320
जींद 4696 6354.300
कैथल 1696 1397.228
करनाल 2487 2208.993
कुरुक्षेत्र 87 79.427
महेंद्रगढ़ 49 54.817
मेवात 398 362.680
पलवल 2224 4825.003
पंचकूला 1712 1007.467
पानीपत 1853 1827.152
रेवाड़ी 513 444.518
रोहतक 1035 1103.157
सिरसा 2068 3274.442
सोनीपत 1731 1810.084
यमुनानगर 1579 1229.809
इन 8 ब्लॉकों पर खास फोकस
ब्लॉक किसान धान छोड़ वैकल्पिक खेती का रकबा(हेक्टेयर में)
बाबैन 491 330.217
गुहला 460 427.703
इस्माइलाबाद 300 320.046
पिपली 350 239.736
रतिया 682 645.002
शाहबाद 347 230.393
सिरसा 3289 3774.748
सिवान 126 162.843
बाबैन 491 330.217
गुहला 460 427.703
इस्माइलाबाद 300 320.046
पिपली 350 239.736
रतिया 682 645.002
शाहबाद 347 230.393
सिरसा 3289 3774.748
सिवान 126 162.843