फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers' bullying will be tolerated - DC

किसानों की धक्केशाही को बर्दाश्त होगी : डीसी

Mon, 06 Nov 2023 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers' bullying will be tolerated - DC
अधिकारी से जबरन पराली जलाने के मामले में पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी
विज्ञापन


एसएसपी बोले- किसान कानून अपने हाथ में न लें

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। डीसी का कहना है कि किसानों की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी से जबरन पराली जलाने के मामले में पुलिस जल्द गिरफ्तारी करेगी। साथ ही उन्होंने किसानों से आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर पराली प्रबंधन में योगदान देने की अपील की। सोमवार को डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी गुलनीत खुराना साझी प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस मौके पर एसएसपी ने भी स्पष्ट किया कि जिले के गांव बुर्ज महमा में अधिकारी से जबरन पराली जलवाने के मामले में नामजद 9 किसानों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने किसानों से अपील की कि वह कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि प्रशासन का सहयोग करें।


डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने साझे तौर पर कहा कि किसानों की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अब तक 1.5 लाख मीट्रिक टन पराली की संभाल की जा रही है। चार लाख मीट्रिक टन पराली को जमा करने का मकसद है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पराली की संभाल के लिए सब्सिडी पर आधुनिक मशीनरी किसानों के लिए मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में पराली की संभाल के लिए करीब 400 एकड़ में लगभग 20 डंप अलग अलग जगहों पर पराली स्टोर करने के लिए बनाए गए हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि किसान कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed