फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers are suffering due to a transformer theft gang, and despite hundreds of incidents, the police have made no arrests.

Chandigarh News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह से किसान बेहाल, सैकड़ों घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 02 Jan 2026 06:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers are suffering due to a transformer theft gang, and despite hundreds of incidents, the police have made no arrests.
हलवारा। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के अधीन क्षेत्रों में सक्रिय बिजली ट्रांसफार्मर चोर गिरोह ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद गिरोह पर लगाम नहीं लग पाई है। शुक्रवार सुबह खेतों में पहुंचे गांव हेरां के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह और राजोआणा कलां के किसान सुरजीत सिंह को अपने ट्रांसफार्मरों के खाली खोल खेतों में पड़े मिले। चोर ऊंचे बिजली पोल से ट्रांसफार्मर उखाड़कर उनमें भरा महंगा तेल, तांबा, तार और अन्य सामान निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


खेती विविधता और पराली प्रबंधन में राज्य पुरस्कार विजेता यंग फारमर्स इनोवेटिव ग्रुप पंजाब के उपाध्यक्ष सरपंच जगदीप सिंह नत्त ने बताया कि राजोआणा कलां से एतिआणा लिंक रोड पर दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि एक ट्रांसफार्मर सड़क किनारे और दूसरा सड़क से महज 50 मीटर दूर लगा था। गुरबचन सिंह ने जमीन ठेके पर ले रखी है, जबकि सुरजीत सिंह खेत के मालिक हैं। एक ही दिन में दोनों किसानों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


नत्त ने बताया कि पिछले सप्ताह साथ लगते गांव राजोआणा खुर्द से भी सात ट्रांसफार्मर उखाड़ लिए गए थे। रकबा मोही खंडूर और आसपास के गांवों में अब तक 500 से अधिक ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी हो चुका है। कई किसानों के ट्रांसफार्मर छह-छह बार निशाना बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक चोरी का सामान खरीद रहे
पकड़े जाने पर जमानत की व्यवस्था भी यही लोग करते हैं। हाल ही में पकड़े गए नाबालिगों ने एक कबाड़ी और मुल्लांपुर निवासी आकाश का नाम भी उजागर किया था। नत्त ने यह भी दावा किया कि कुछ ट्रांसफार्मर निर्माता फैक्टरी मालिक चोरी का सामान खरीद रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित किसानों ने थाना सुधार में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने दावा किया कि गिरोह को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed