फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer's protest on railway track in Firozpur

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, रेलवे ट्रैक किया जाम, आठ ट्रेने रद्द और एक का रूट बदला

Thu, 18 Oct 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Thu, 18 Oct 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
farmer's protest on railway track in Firozpur
रेलवे ट्रैक पर किसानों का प्रदर्शन

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को फिरोजपुर-जालंधर और फिरोजपुर-फाजिल्का सेक्शन रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। धरने के कारण रेल प्रशासन ने आठ पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी। वहीं चार ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों के बजाय अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके अलावा एक ट्रेन का रूट बदलना पड़ा।

विज्ञापन


किसानों ने गन्ने की फसल का बकाया देने, पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ किए गए केस और जुर्माना रद्द करने को लेकर गुरुवार फिरोजपुर-जालंधर रेल सेक्शन के रेलवे स्टेशन बूटे वाला और फिरोजपुर फाजिल्का सेक्शन के रेलवे स्टेशन झोक टहल सिंह वाला में रेल ट्रैक पर बैठकर धरना दिया। 
विज्ञापन


किसान नेता सुखविंदर सिंह और सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों को पिछले साल की गन्ने की फसल की धनराशि नहीं दी गई है, उक्त धनराशि पंद्रह फीसदी ब्याज के साथ किसानों को लौटाई जाए। इसके अलावा पराली जलाने वाले जिन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उन्हें रद्द किया जाए और जुर्माने भी रद्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के रोष प्रदर्शन के चलते रेल प्रशासन ने अमृतसर-लुधियाना के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन (74691/92), फिरोजपुर-जालंधर के बीच चलने वाली ट्रेन (74936), जालंधर-अमृतसर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (74643), अमृतसर-जालंधर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (74642) और पैसेंजर ट्रेन (74686) और (74685) रद्द की गई। ट्रेन नंबर-74674, 74673, 74976 और 74975 को अपने निश्चित रेलवे स्टेशनों के बजाय इन्हें अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा ट्रेन-19224 का रूट बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed