फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer, Rice price, Punjab

किसानों से छुपते फिर रहे आढ़ती

Mon, 01 Dec 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नवांश्ाहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ नवांश्ाहर Updated Mon, 01 Dec 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer, Rice price, Punjab
सरकार की ओर से पिछले 20 दिनों से धान का भुगतान जारी न होने के कारण किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन


किसानों को देखकर आढ़ती अब छुपने लगे हैं। जिले में करीब 35 करोड़ का भुगतान होना है। अब तक धान की करीब दो लाख, 65 हजार 700 टन खरीद हुई है।

किसानों को जारी होेने वाली कुल तीन करोड़, 72 लाख की राशि में से करीब तीन करोड़, 37 लाख रुपये जारी हो चुके हैं, जबकि 35 करोड़ जारी होना बाकी है।

डीएफएससी विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा अदायगी मार्कफैड एजेंसी पर है। मार्कफैड द्वारा 15 करोड़, 55 लाख रुपये के करीब, पनग्र्रेन द्वारा आठ करोड़ 65 लाख रुपये, पनसप द्वारा चार करोड़, 50 लाख, वेयर हाउसद्वारा तीन करोड़ 80 लाख व पंजाब एग्र्रो की ओर से तीन करोड़ के करीब राशि देनी है।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनजिंदर वालिया ने कहा कि धान की पेमेंट जारी न होने के कारण काफी समस्या है।

डीएफएसी राकेश भास्कर ने कहा कि उनकी विभाग की ओर से पेमेंट संबंधी सभी कार्रवाई पूरी कर दी गई हैं। उम्मीद है कि इस सप्ताह किसानों की पेमेंट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed