फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer protest : Rakesh Tikait reached Jhajjar 

झज्जर पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- गांवों से संदेशा आ गया है, कानून वापसी तक बंद हैं घर के दरवाजे

Tue, 05 Jan 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest : Rakesh Tikait reached Jhajjar 
झज्जर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे 71 पर डीघल टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार के पास एक ही रास्ता है, कानूनों को वापस ले। हमने सरकार को कह दिया है कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं। 

विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि सोमवार को जब सरकार से बातचीत चल रही थी तो हमने कहा कि एक भी व्यक्ति आपकी बात से सहमत होगा, उसको कमेटी से निकाल दिया जाएगा। सरकार जल्द कानूनों को वापस ले, अन्यथा सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। गांवों से संदेश आ गया है कि कानून वापसी बगैर घर के दरवाजे बंद हैं।
विज्ञापन


हरियाणवी कलाकर देव कुमार देवा कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान एकता की लहर चल चुकी है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत कृषि कानूनों को रद्द करे। भाकियू के सचिव डिंपी अहलावत ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है, मगर यह आंदोलन टूटने वाला नहीं है। इस आंदोलन के दम पर किसान जीतकर आएंगे और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवा कर ही मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन को खराब करने के लिए असफल प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसान नेता डटे हुए हैं। सरकार निजी कंपनियों के दबाव के चलते ये कानून रद्द नहीं कर रही है। इस मौके पर पूर्व सरपंच मागेंराम, युवा किसान बिजेंद्र, दीपक, तेजबीर सिंह बाघपुर किसान आंदोलन संघर्ष समिति के प्रधान, सतीश अहलावत, अनिल, हंसराज आदि किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के सचिव डिंपी अहलावत ने सभी किसान नेताओं का धन्यवाद किया।


बारिश में डटे रहे किसान
डीघल टोल को 11वें दिन भी किसानों ने फ्री रखा। वहीं बारिश के दौरान भी किसान धरने पर डटे रहे। किसानों को जब इस बात का पता चला कि राकेश टिकैत धरनास्थल पर पहुंचेंगे तो आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में किसान धरनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed