पंजाबः किसान नेता मनजीत सिंह धनेर जेल से हुए रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर द्वारा मनजीत सिंह धनेर, जो बरनाला कत्ल केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है, की सजा माफी के आदेश पर दस्तखत कर दिए गए हैं। गुरुवार को जारी प्रेस बयान में जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि राज्यपाल द्वारा मनजीत सिंह धनेर, जिसकी उम्रकैद की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई अपील इस साल सितंबर महीने में रद्द हो गई थी, की सजा माफी के आदेश विभाग को मिल गए हैं। रंधावा ने बताया कि राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों को लागू करने के लिए जेल विभाग के प्रमुख सचिव आर वेंकट रत्नम द्वारा बाकायदा पत्र भी जारी कर दिया गया है।
मनजीत धनेर की सजा माफी का स्वागत
राज्यपाल द्वारा किसान नेता मनजीत धनेर की सजा माफी पर पिछले 46 दिनों से धरने पर बैठे एक्शन कमेटी के सदस्यों ने खुशी जताई है। कमेटी के कनवीनर बूटा सिंह बुर्जगिल ने बताया कि मनजीत धनेर की सजा माफी के लिए दिन रात का धरना पटियाला में चला और उसके बाद किसान सब जेल बरनाला के सामने धरने पर बैठे।