फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer gets possession of highway in jagdhari of haryana

किसान ने जीता केस, जेसीबी लेकर उखाड़ फेंका हाईवे, प्रशासन को दी 2 दिन की मोहलत

Sun, 09 Dec 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Sun, 09 Dec 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
farmer gets possession of highway in jagdhari of haryana
अंबाला-जगधारी हाईवे

कोर्ट में केस जीतने के बाद एक किसान ने हाईवे को उखाड़ दिया। हालांकि प्रशासन के कहने पर दो दिन में हाइवे को हटाने की मोहलत भी दे दी। यह मामला है हरियाणा के जगधारी का। यहां, कोर्ट में अपनी जमीन का केस जीतने के बाद किसान कश्मीर सिंह अंबाला जगाधारी रोड पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गया। किसान ने अपनी जमीन पर बने हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैक्टर ट्रालियां अड़ाकर यातायात रोक दिया और हाईवे को जेसीबी से उखाड़ने लगा।

विज्ञापन


हाईवे को उखाड़ने और कब्जा लेने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व डीएसपी डेडक्वार्टर रणधीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। हालांकि तब तक किसान ने जेसीबी से आधी सड़क उखाड़ डाली थी।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने किसान को समझाया और दो दिन का समय मांगा।

विज्ञापन

farmer gets possession of highway in jagdhari of haryana
अंबाला-जगधारी हाईवे

किसान ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए रोड को अन्य स्थान से निकालने की चेतावनी दी।अंबाला जगाधारी हाईवे का करीब 400 मीटर का टुकड़ा किसान की जमीन में बना है।

 

वर्ष 2000 में जगाधारी कोर्ट में मामला डाला गया था। इसके बाद से ही किसान का परिवार निरंतर लड़ाई लड़ रहा था और अपनी जमीन को नहीं छोड़ा। कैल कचरा प्लांट से हरिपुर जट्टान तक हाईवे के बीच 400 मीटर का टुकड़ा उनका था। 1951 में अंबाला जगाधरी रोड बना था। तब जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ था और पक्का रोड बना दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed