फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer died in road accident in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान की हादसे में मौत, कंबाइन मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 08:23 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक किसान की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक आंदोलन में शामिल होने शंभू बॉर्डर पर जा रहा था। वह जालंधर के गांव रामपुर का रहने वाला था। पुलिस ने कंबाइन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, कंबाइन सड़क पर खड़ी थी। इसी से किसान की बाइक भिड़ गई थी।

विज्ञापन
Farmer died in road accident in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप सिंह खिंदा पुत्र दर्शन सिंह निवासी रामपुर (जालंधर) के रूप में हुई है। हरदीप सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जत्थे के साथ शंभू बॉर्डर जा रहा था। तभी जालंधर के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन


हरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बारे में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह कोटली का कहना है कि उप कोषाध्यक्ष राजिंदर सिंह नंगल अंबियां के नेतृत्व में जत्था शाहकोट से शंभू बॉर्डर पर रवाना होना था। इस जत्थे में गांव रामपुर का हरदीप सिंह भी शामिल था। 
विज्ञापन


बीती रात करीब सात बजे जब हरदीप सिंह अपने घर से शाहकोट जा रहा था तो रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी बाइक टक्करा गई। टक्कर की इतनी तेज थी कि हरदीप सिंह की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कंबाइन के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। इस वजह से हरदीप सिंह कंबाइन को देख नहीं पाया। उधर, इस हादसे के बारे में जालंधर देहात के थाना शाहकोट के एसएचओ यादविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान के आधार पर कंबाइन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही कंबाइन मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed