{"_id":"5cbc3822bdec2214492aaa35","slug":"farmer-died-in-mandi-dut-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का इंतजार कर रहा था किसान, अचानक चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का इंतजार कर रहा था किसान, अचानक चली गई जान
Sun, 21 Apr 2019 03:00 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान अनाज मंडी में 48 घंटे से गेहूं की खरीद का इंतजार कर रहा था कि अचानक उसकी जान चली गई। मामला हरियाणा के टोहाना का है। चंदड़कलां निवासी किसान की जान हृदयगति रुकने से गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि फसल न बिकने से उसका भाई परेशान था।
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम टोहाना ने मामले की जांच करवाने की बात कही है। गांव चंदड़कलां का किसान घोनराम (49) तीन एकड़ जमीन में खेती करके गुजर-बसर कर रहा था। दो दिन पहले वह अपनी गेहूं की फसल बेचने रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में आया था।
मृतक के भाई महेंद्र ने पुलिस को बताया कि लगातार बदल रहे मौसम और बारिश के कारण फसल भीगने के डर से वह परेशान था। फसल न बिकने के कारण दो दिन से मंडी में ही रहकर फसल की रखवाली कर रहा था। परेशानी के कारण घोनराम मंडी में अचानक बेसुध हो गया। लोग उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र ने कहा कि उसके भाई के दो बेटे हैं और परिवार गरीब है। उसने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
करवाएंगे मामले की जांच : एसडीएम
शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। गोहाना एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गेहूं न बिकने के कारण किसान की मौत की बात मीडिया के माध्यम से पता चली है। जांच करवाई जाएगी, यदि यह सच हुआ तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई करेंगे।