{"_id":"63ea3e98e08f63615a0cb7b8","slug":"farmer-commits-suicide-in-sangrur-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur News: पंखे पर झूला किसान, 10 लाख रुपये था कर्ज, परेशान होकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur News: पंखे पर झूला किसान, 10 लाख रुपये था कर्ज, परेशान होकर दी जान
Mon, 13 Feb 2023 07:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:48 PM IST
सार
मृतक की पत्नी गगनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति सतगुर सिंह के पास दो एकड़ जमीन है। करीब 10 लाख रुपये कर्ज लौटाने में वह असमर्थ था। इसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान थे। मृतक छह साल की बच्ची का पिता था।
विज्ञापन
सतगुर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले के गांव लेहल कलां में रविवार रात आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी गगनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति सतगुर सिंह के पास दो एकड़ जमीन है। करीब 10 लाख रुपये कर्ज लौटाने में वह असमर्थ था। इसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान थे। मृतक छह साल की बच्ची का पिता था।
विज्ञापन
गगनदीप कौर के बयान के आधार पर लहरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव के सरपंच जसविंदर सिंह रिंपी, साहिब सिंह पंच, जनक सिंह पंच ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन