फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer commits suicide in Patiala Of Punjab

पंजाब: कर्ज से परेशान एक और किसान ने दी जान, अप्रैल महीने में अब तक 16 ने की खुदकुशी

Wed, 27 Apr 2022 06:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के मुताबिक 23 अप्रैल तक गेहूं की कम पैदावार से परेशान 14 किसानों आत्महत्या कर चुके हैं। 26 अप्रैल को संगरूर जिले में एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
Farmer commits suicide in Patiala Of Punjab
किसान हरदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के गांव तुंगा के रहने वाले किसान हरदीप सिंह (41) ने लाखों रुपये के कर्ज से परेशान होकर अपने खेतों में सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के ब्लाक प्रधान हरमेल सिंह तुंगा और गांव निवासी जसमेल सिंह ने बताया कि किसान हरदीप सिंह पर 25 लाख रुपये का कर्ज था। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। इसी हालत में उसने अपने खेतों में जाकर सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मरने वाले किसान के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई ने पिछले साल धान की फसल लगाई थी। बारिश में डूबने के कारण फसल की पैदावार आधी रह गई थी। इसके बाद किसान ने मटर की खेती की। बाद में गेहूं और सरसों की फसल की। इन फसलों में भी किसान हरदीप सिंह को नुकसान ही उठाना पड़ा। 
विज्ञापन


इस वजह से उसके कर्ज में और वृद्धि हो गई। मनदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई ने कुछ समय पहले लोन लेकर अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 19 साल का लड़का और एक 17  साल की लड़की है। लड़की वर्तमान में विदेश में है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर पंजाब के किसान इसी तरह से खुदकुशी करते रहे तो भविष्य में देश के लोग अनाज के लिए तरस जाएंगे। सरकारों को चाहिए कि इस बुरे आर्थिक दौर में किसानों की वित्तीय मदद करें, जिससे वह कर्ज के बोझ से निजात पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 16 किसान कर चुके आत्महत्या
भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के मुताबिक 23 अप्रैल तक गेहूं की कम पैदावार से परेशान 14 किसानों आत्महत्या कर चुके हैं। 26 अप्रैल को संगरूर जिले में एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा लौंगोवाल निवासी किसान भोला सिंह ने अपने खेत में ही फंदा लगा खुदकुशी की है। वहीं 27 अप्रैल को पटियाला में किसान हरदीप सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रदेश में अब तक 16 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।  
 
किसान जिला खुदकुशी की तिथि
सुखदेव सिंह फिरोजपुर  1 अप्रैल
अवतार सिंह मोगा  2 अप्रैल
प्रभवीर सिंह गुरदासपुर 2 अप्रैल
रणजीत सिंह   मोगा 9 अप्रैल
अमृतपाल मेहता जालंधर 13 अप्रैल
अमरजीत सिंह बरनाला 14 अप्रैल
काला सिंह फाजिल्का 14 अप्रैल
---     कपूरथला 17 अप्रैल
रमनदीप सिंह   बठिंडा 18 अप्रैल
मक्खन सिंह मानसा 19 अप्रैल
गुरदीप सिंह बठिंडा 20 अप्रैल
जसपाल सिंह बठिंडा     20 अप्रैल
रणधीर सिंह   तलवंडी साबो   21 अप्रैल
मनजीत सिंह होशियारपुर   23 अप्रैल
भोला सिंह संगरूर 26 अप्रैल
हरदीप सिंह पटियाला 27 अप्रैल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed