{"_id":"6569d8b4aab54fca550165b3","slug":"farmer-commits-suicide-in-mansa-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: किसान नहीं चुका सका सात लाख रुपये का कर्ज, घर में फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: किसान नहीं चुका सका सात लाख रुपये का कर्ज, घर में फांसी लगा दी जान
Fri, 01 Dec 2023 06:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:37 PM IST
सार
कर्ज से परेशान एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। मामला पंजाब के मानसा जिले का है। किसान पर सात लाख रुपये का कर्ज था। वह यह राशि चुका नहीं पा रहा था। किसान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
किसान मेवा सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले में कर्ज से परेशान गांव ख्याला खुर्द के एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ख्याला खुर्द के किसान मेवा सिंह (55) पुत्र भोला सिंह पर निजी और सरकारी सात लाख रुपये का कर्ज था। पीड़ित किसान के पास ढाई एकड़ जमीन थी। इससे होने वाली आय से वह कर्ज लौटने में असमर्थ था। इसी से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन
भाकियू एकता सिद्धपुर के नेता जगदेव सिंह भैणी बाघा ने बताया कि इस परेशानी के चलते किसान मेवा सिंह ने गुरुवार की शाम अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दो लड़के और एक लड़की का पिता था। जगदेव सिंह ने पंजाब सरकार की नीतियों की निंदा की और कहा कि सरकार मेवा सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और अन्य सुविधा देने की मांग की। उन्होंने इस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।
विज्ञापन