फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer commit suicide in sangrur, punjab news

कर्ज माफी के बाद भी किसान ने लगाया फंदा, अपने ही खेत में दी जान

Wed, 28 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Wed, 28 Jun 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide in sangrur, punjab news
किसान सुखजिंदर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : File Photo
गांव चोटियां के कर्ज से आहत एक किसान ने मंगलवार को खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (65) के तौर पर हुई है। पुलिस चौकी चोटियां के इंचार्ज एसआई साहिब सिंह ने बताया कि गांववासी किसान सुखजिंदर सिंह सुबह अपने बेटे के साथ खेत गया था। करीब साढे़ 10 बजे उसने खेत में बने कोठे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान सुखजिंदर सिंह के पास ढाई एकड़ थी। उसके सिर पर सरकारी व गैर सरकारी करीब छह लाख रुपये कर्ज था। इस वजह से वह परेशान था। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां लहरा ब्लॉक के अध्यक्ष धर्मेंद्र पिशौर ने कहा कि बेशक राज्य में सरकार बदल गई है, लेकिन किसानों की दशा नहीं बदली। किसान कर्ज से परेशान होकर खुदकुशियां कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफी करने का वादा किया था। हाल ही में पेश किए बजट के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने के लिए रखी राशि बहुत कम है। इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिलने वाली। उन्होंने मांग की है कि सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का पूरा कर्ज माफ करे। साथ ही मांग की कि मृतक किसान के परिवार को बनता मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed