{"_id":"595276054f1c1bd2138b4791","slug":"farmer-commit-suicide-in-sangrur-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी के बाद भी किसान ने लगाया फंदा, अपने ही खेत में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी के बाद भी किसान ने लगाया फंदा, अपने ही खेत में दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
किसान सुखजिंदर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चोटियां के कर्ज से आहत एक किसान ने मंगलवार को खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (65) के तौर पर हुई है। पुलिस चौकी चोटियां के इंचार्ज एसआई साहिब सिंह ने बताया कि गांववासी किसान सुखजिंदर सिंह सुबह अपने बेटे के साथ खेत गया था। करीब साढे़ 10 बजे उसने खेत में बने कोठे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान सुखजिंदर सिंह के पास ढाई एकड़ थी। उसके सिर पर सरकारी व गैर सरकारी करीब छह लाख रुपये कर्ज था। इस वजह से वह परेशान था।
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां लहरा ब्लॉक के अध्यक्ष धर्मेंद्र पिशौर ने कहा कि बेशक राज्य में सरकार बदल गई है, लेकिन किसानों की दशा नहीं बदली। किसान कर्ज से परेशान होकर खुदकुशियां कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफी करने का वादा किया था। हाल ही में पेश किए बजट के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने के लिए रखी राशि बहुत कम है। इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिलने वाली। उन्होंने मांग की है कि सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का पूरा कर्ज माफ करे। साथ ही मांग की कि मृतक किसान के परिवार को बनता मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।