{"_id":"8af3f7f86aeab85b2a631dfb8a1582cb","slug":"faridabad-including-country-s-most-air-polluted-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद देश के 5 सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहर में शामिल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद देश के 5 सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहर में शामिल, रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट में फरीदाबाद की आबोहवा राज्य के अन्य शहरों से काफी खराब बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर इसे काबू नहीं किया गया तो यहां आम लोगों की सेहत के साथ-साथ कई अन्य परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल नवंबर महीने में छह दिनों तक फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर खराब रहा, जबकि 17 दिनों तक बेहद खराब रहा। अब फरवरी महीने में छह दिन बेहद गंभीर रहा।
विज्ञापन
दिसंबर में भी चार दिनों तक शहर में प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानक से कई गुना अधिक पहुंचकर बेहद गंभीर रहा। पंचकूला और रोहतक में भी इस दौरान वायु प्रदूषण का स्तर कुछ दिनों के लिए अन्य शहरों से अधिक रहा।
विज्ञापन
बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडैक्स के मुताबिक जनवरी में फरीदाबाद का स्थान देश के पांच सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है।