{"_id":"18512fb9231e4946ca9b5346d70c368a","slug":"famous-artist-pro-shiv-singh-is-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर शिल्पकार प्रो.शिव सिंह का पंचकूला में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर शिल्पकार प्रो.शिव सिंह का पंचकूला में निधन
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Fri, 26 Jun 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे मशहूर शिल्पकार, पेंटर प्रो.शिव सिंह का हार्ट अटैक के बाद सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे निधन हो गया।
विज्ञापन
जर्मन मूल की उनकी पत्नी गिजेला सिंह ने बताया कि आखिरी दिनों में वह बार-बार ‘लेट मी गो’ कह रहे थे, यानी उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था।
दस वर्ष तक ललित कला अकादमी दिल्ली के सदस्य रहने के साथ पंजाब ललित कला अकादमी, चंडीगढ़ के संस्थापक सदस्य शिव सिंह को भारत और जर्मनी सहित अन्य कई देशों में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतिभा देखते हुए जर्मन सरकार ने 1968 में आर्ट्स के क्षेत्र में एडवांस स्टडी के लिए स्कॉलरशिप पर उन्हें जर्मनी आमंत्रित किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात गिजेल से हुई।
विज्ञापन
पत्नी गिजेल ने बताया कि पहले वह जर्मन एंबेसी में थीं, जहां उनकी मुलाकात शिव सिंह से हुई। प्रो.शिव सिंह के होशियारपुर स्थित जन्म स्थान बस्सी गुलाम हुसैन में उनका विवाह हुआ। गवर्नमेंट होमसाइंस कॉलेज में आर्ट्स के प्रोफेसर रहे प्रो.शिव सिंह की कलाकृतियां अलग पहचान रखती हैं।
चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
गिजेल ने बताया कि उनका बेटा जर्मनी की एक हॉस्पिटेलिटी कंपनी में कार्यरत है। बेटे यास्विन के रविवार या सोमवार को भारत पहुंचने के बाद चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।