{"_id":"57435bb74f1c1bb5156918ee","slug":"family-pension-for-widows-of-ex-servicemen-will-double","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, पूर्व सैनिकों की विधवाओं को मिलेगी दोहरी फैमिली पेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, पूर्व सैनिकों की विधवाओं को मिलेगी दोहरी फैमिली पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीएम बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कैबिनेट ने पूर्व सैनिकों की विधवाओं को दोहरी फैमिली पेंशन देने की योजना पर मुहर लगा दी है। इससे राज्य सरकार को प्रत्येक साल 7.42 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा। इस फैसले के लागू होने से राज्य सरकार में तैनात होने वाले पूर्व सैनिक की विधवाओं को केंद्र सरकार या राज्य सरकार से अपनी मर्जी के आधार पर पेंशन पाने का अधिकार होगा। केंद्र सरकार पहले ही इस योजना के तहत दोहरी परिवार पेंशन योजना लागू कर चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सूबे की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर पंजाब भर में एक नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले को मंजूरी दे दी गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इन कार्यक्रमों में पंजाबी सूबे के लिए पंजाबियों द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम तय करने के लिए कैबिनेट ने एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन पर सहमति जताई।
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा के लिए बलिदान करने वाली अमृता देवी बिश्नोई और इस समुदाय के 363 लोगों की याद में फाजिल्का के अबोहर के पास ‘नेचर पार्क कम मेमोरियल’ बनाया जाएगा। इसके लिए गांव सितोगुन्नो की पंचायत भूमि उपलब्ध करवाएगी, जबकि इस पर आने वाला खर्च वन विभाग के ग्रीनिंग पंजाब फंड से किया जाएगा। सिख पंथ के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300वें शहीदी दिवस पर 29 मई से 30 जून तक पंजाब में होने वाले कार्यक्रमों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस पर आने वाला 25 करोड़ का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि नई दिल्ली के महरौली में बाबा बंदा बहादुर की 20 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
लागू होगा पंजाब एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड
कैबिनेट ने पंजाब एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड को प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया। यह कोड तमाम सरकारी इमारतों में लागू करना आवश्यक होगा। इसके अलावा 100 से 120 केवी लोड वाली कमर्शियल इमारतों पर भी यह कोड लागू होगा। इससे 30 से 40 फीसदी कम बिजली खर्च होगी। कैबिनेट ने सिविल वेटेनरी अस्पतालों में ‘साटप गैप अरेंजमेंट’ के तहत कार्यरत 582 फार्मासिस्ट और 531 स्वीपर का कार्यकाल 30 जून 2017 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।