फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family members took the woman's body to the police station, protest

Chandigarh News: परिजन थाने लेकर पहुंचे महिला का शव, प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Family members took the woman's body to the police station, protest
पंचकूला। एमडीसी में महिला कार चालक ने पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। इस कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने महिला कार चालक लता जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया जहां से महिला को जमानत मिल गई। बुधवार की दोपहर मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ और उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। इसके बाद मृतका के परिजन शव को लेकर एमडीसी पुलिस थाना पहुंच गए और वहां पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर उन्हें घर वापस भेज दिया। बता दें कि चंडीगढ़ इंदिरा काॅलोनी निवासी सुमन मंगलवार की दोपहर काम से वापस अपने घर लौट रही थी। एमडीसी सांई मंदिर के समीप वह सड़क पार करने के दौरान अचानक एक महिला कार चालक ने तेजी से कार चलाते हुए सुमन को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़ी और लहूलुहान हो गई। हादसे के कुछ सेकंड बाद ही महिला कार चालक भागने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद एक एक्टिवा चालक ने उसकी कार के आगे एक्टिवा लगाकर रोकने की कोशिश की और कार के नंबर प्लेट की फोटो खिंच ली। हालांकि महिला कार चालक फिर भी मौके से फरार हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी कार चालक लता जिंदल चंडीगढ़ एनएसी की निवासी है और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed