{"_id":"6592e228afa570cb8b02b563","slug":"family-members-refuse-to-accept-dead-body-of-misdeed-and-murder-convict-in-punjab-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी की जेल में मौत, परिजनों ने शव लेने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी की जेल में मौत, परिजनों ने शव लेने से किया मना
Mon, 01 Jan 2024 09:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:39 PM IST
सार
पंजाब में दुष्कर्म और हत्या के दोषी कैदी के शव को परिजनों ने लेने से मना कर दिया है। 2005 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में अदालत ने उसे दोषी पाया था। वह अमृतसर की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। 30 दिसंबर को मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में दुष्कर्म और हत्या मामले में सजायाफ्ता कैदी के परिजनों ने उसका शव लेने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने कपूरथला जिला के थाना फत्तुढींगा के गांव सैफलाबाद निवासी कैदी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सैफलाबाद गांव निवासी बहाल सिंह (57) के खिलाफ 8 सितंबर 2005 को झब्बाल थाने में दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया गया था। झब्बाल थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने 21 दिसंबर 2006 को आरोपी बहाल सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
इस समय वह अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में उम्रकैद की सजा काट रहा था। 30 दिसंबर 2023 को कैदी की मौत हो गई तो पुलिस ने कपूरथला में कैदी के गांव सैफलाबाद में उसके परिजनों के साथ संपर्क कर शव लेने को कहा लेकिन बहाल सिंह के परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। अगर कोई कैदी का परिजन शव लेना चाहे तो केंद्रीय जेल अधीक्षक दफ्तर के नोडल अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर 70097-36288, 98141-41404 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन