{"_id":"b1e3fc0ee8521cc7de88f8a6191a63c5","slug":"fake-email-id-of-aap-central-observer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फेक ईमेल बनाने पर फंसी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में फेक ईमेल बनाने पर फंसी 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ की सेंट्रल आब्जर्वर रुपिंदर धालीवाल की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उनका इस्तीफा सेक्टर-45 निवासी आप कार्यकर्ता मनप्रीत सिंह ने भेजा था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। इसमें पता चला कि मनप्रीत सिंह ने ईमेल आईडी सेक्टर-26 स्थित एक कंपनी में बनाई थी।
विज्ञापन
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-8 निवासी रुपिंदर की शिकायत पर मनप्रीत के खिलाफ साजिश रचने, जाली ईमेल आईडी बनाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रुपिंदर ने 23 मई को एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था उनका फर्जी ईमेल बनाकर इस्तीफा मीडिया हाउस में सरकुलेट कर दिया गया। अगले दिन कार्यकताओं और मीडिया ने जब इस्तीफे का कारण पूछा तो उन्होंने इस्तीफा देने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान को दी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की थी। इसमें पता चला किईमेल आईडी सेक्टर-9 स्थित जीसीएस कंपनी केनाम से एयरेटल कंपनी के ब्राडबेंड के जरिए बनाई गई है।
अब कंपनी सेक्टर-26 में ट्रांसफर हो गई है। साइबर सेल ने कंपनी के डायरेक्टर गुरमीत सिंह से पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ।