Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake driver reached the police station, police did not reach the real accused

Chandigarh News: थाने पहुंचा फर्जी चालक, असली आरोपी तक नहीं पहुंची पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fake driver reached the police station, police did not reach the real accused

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 में देव समाज कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर 1.55 बजे दो सगी बहनों को टक्कर मारने वाली लाल रंग की थार के चालक तक चंडीगढ़ पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंच पाई। इस बीच वीरवार को एक शख्स ने सेक्टर-34 थाने पहुंचकर खुद को थार का चालक बताया लेकिन मृतका युवती सजोफ (22) के परिजनों ने उसे आरोपी मानने से इन्कार कर दिया। उधर, परिजनों ने असली आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया।
बुड़ैल चौकी प्रभारी गुरजीवन सिंह ने बताया कि थाने पहुंचे शख्स ने दावा किया कि हादसे के वक्त वही गाड़ी चला रहा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसकी जांच कर रही है, हालांकि कैमरे में चेहरा साफ कैद नहीं हो रहा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि यह असली चालक नहीं है। थाने पहुंचे व्यक्ति ने पगड़ी पहनी हुई थी, जबकि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक ने पगड़ी नहीं पहनी थी। पुलिस असली चालक की पहचान के लिए थार के मालिक और थाने पहुंचे शख्स की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। थार का मालिक कौन है, इसकी गुत्थी भी उलझी हुई है। थार सेक्टर 21 के पते पर दर्ज है, लेकिन उसे सेक्टर 16 निवासी को बेचा गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बुड़ैल चौकी के बाहर किया हंगामा
हादसे में अपनी बेटी सजोफ को खोने वाले परिजनों ने वीरवार को बुड़ैल चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतका सजोफ के भाई ने कहा कि जब तक असली आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे शांत नहीं बैठेंगे। मूलरूप के उत्तरप्रदेश के शामली के रहने वाले मृतका के पिता सावेद ने कहा कि उनकी बेटी सजोफ देव समाज कॉलेज में बीए की छात्रा थी और दोनों बहनें सेक्टर 46 में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थीं। परिजनों ने सड़क जाम करने की भी चेतावनी दी है। पीड़ित परिवार की मांग है कि पुलिस वास्तविक चालक की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बहन की हालत बनी है गंभीर
बुधवार दोपहर को सड़क पार कर रही दो सगी बहनों सजोफ (22) और ईशा (20) को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बड़ी बहन सजोफ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बहन ईशा सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर और शरीर के अन्य कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने अस्पताल परिसर में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इंडस्ट्रियल एरिया से थार बरामद, 14 चालान लंबित
एसआई गुरजीवन सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल थार (सीएच01सीजी 9000) इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एजेंसी से बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन मालिक के घर पर भी छापा मारा था लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस अब वाहन की फॉरेंसिक जांच कर रही है। पता चला है कि इस थार पर कुल 14 चालान लंबित हैं, जिनमें सबसे ज्यादा डेंजर ड्राइविंग और लाल बत्ती जंप के चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed