{"_id":"58ed1f8f4f1c1bbc7fcf5097","slug":"facts-of-fee-hike-in-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर बवाल, अब जानिए क्या है बढ़ी फीस का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर बवाल, अब जानिए क्या है बढ़ी फीस का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र संगठनों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच पिछले 10 दिनों से लगातार टकराव जारी है। मंगलवार को भी कई छात्र संगठन वाइस चांसलर के दफ्तर के सामने इकट्ठा हो गए और दफ्तर में जाकर वॉइस चांसलर से बात करने और ज्ञापन देने की जिद करने लगे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी और चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच में झड़प हुई।
छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, टीयर गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस दोनों की तरफ से एक दूसरे पर पथराव भी किया गया। छात्रों ने जमकर बवाल काटा और इस पूरे हंगामे में कई पुलिसकर्मी और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों ने वॉइस चांसलर के दफ्तर में भी जमकर तोड़फोड़ की और फीस वृद्धि को लेकर अपनी नाराजगी दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। लेकिन जिस फीस बढ़ोतरी को लेकर ये सारा बवाल हुआ, वो जानना भी जरुरी है, पंजाब यूनिवर्सिटी में बेतहाशा फीस बढ़ी है।

किसकी कितनी फीस बढ़ी
कोर्स 2016-17 2017-18
एलएलबी थ्री ईयर कोर्स 4000 25000
एमपीएड 3280 15000
बीफार्मा 5080 50000
एमएससी बायोटेक 11180 25000
एमटेक 14690 30000
एम फार्मेसी 14690 40000
एमबीए 9400 100000
एमई 12850 40000
एमलिब 5920 15000
एमसीए 14690 50000
एमएममास काम 5920 30000
बीएससी 2320 15000
एमएससी 14570 20000
बीपीएड 2440 15000
फीस बढ़ोतरी विवाद पर फिलहाल चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. ना तो छात्रों को कोई जवाब दिया जा रहा है और ना ही मीडिया में आकर इस फीस बढ़ोतरी को लेकर कोई सफाई दी जा रही है. लेकिन यूनिवर्सिटी की इस चुप्पी और बेहताशा फीस वृद्धि से यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र संगठन गुस्से में है।