फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Factory driver hits two-year-old child with car, death

Chandigarh News: फैक्टरी चालक ने कार से दो वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौत

Mon, 03 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Factory driver hits two-year-old child with car, death
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 स्थित एक फैक्टरी के परिसर में कार की टक्कर से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कार फैक्टरी का मालिक चला रहा था। मृत बच्चे की पहचान वाशु मिश्रा के रूप में हुई, जो फैक्टरी में तैनात सुरक्षा गार्ड का पोता था। सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता राज नारायण ने बताया कि वह लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं और फैक्टरी परिसर में ही परिवार के साथ रहते हैं। फैक्टरी व प्लॉट के मालिक भूषण कुमार (64) बीती शुक्रवार देर शाम अपनी कार को फैक्टरी परिसर के अंदर ही पार्क कर रहे थे। इस दौरान उनका दो साल का पोता वाशु भी वहीं था। भूषण कुमार ने कार को पार्क करते समय वाशु को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका पोता लहूलुहान हो गया। आनन-फानन वह उसे पीजीआई लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में सुरक्षा गार्ड के बयान पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में आईपीसी की धारा 279 और 304-ए के तहत के दर्ज कर फैक्टरी मालिक भूषण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दो सड़क हादसों में दो लोग घायल
वहीं, शहर में दो अन्य जगहों पर भी अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिनमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। पहले मामले में ऋषिपाल निवासी गांव सनेटा जिला मोहाली की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑटो चालक ने उसके भाई तरसेम चंद को वेरका बूथ फोन नंबर-1 औद्योगिक क्षेत्र के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए पीड़ित तरसेम चंद को चोटें आईं और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जबकि दूसरे मामले में अजय निवासी 193-ए, सैनी विहार बलटाना (जीरकपुर) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि लोडिंग ऑटो के ड्राइवर ने मोटरसाइकिल पर सवार लक्ष्मण निवासी विकास नगर (मौलीजागरां) को टक्कर मारी। पीड़ित को चोटें आईं और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बाद में आरोपी ऑटो चालक दिलशाद निवासी गांव अंबेहटा पीर, जिला सहारनपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed