{"_id":"571a3f8b4f1c1b6a7d8b47a9","slug":"factionalism-extreme-in-congress-case-reached-sonia-gandhi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर, मामला पहुंचा सोनिया गांधी के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर, मामला पहुंचा सोनिया गांधी के दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दरबार में पहुंच गई है। बहल गुट ने सोनिया गांधी से मिलकर पार्टी की गिरती हुई लोकप्रियता का आरोप लगाते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल के नेतृत्व में चंद नाराज नेता सोनिया गांधी से मिले।
विज्ञापन
इनमें पूर्व मेयर रविंदर सिंह, प्रिंसिपल गुरबचन सिंह और जगत शर्मा शामिल हैं। बीबी बहल ने सोनिया गांधी को बताया कि कांग्रेस को एक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। मेयर चुनाव में पार्टी की शर्मनाक हार से यह महसूस हो रहा है कि बंसल और छाबड़ा सभी को साथ लेकर चलने में असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
बहल ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में निगम चुनाव हैं, जिसका असर पंजाब के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ता है। ऐसे में बंसल को अपने व्यवहार में बदलाव कर पार्टी के हित में काम करने को कहा जाए।
विज्ञापन
बहल ने कहा कि 14 साल में पार्टी शहर में कोई चुनाव नहीं हारी थी लेकिन पहली बार छाबड़ा के अध्यक्ष बनने के बाद ही पार्टी मेयर सहित सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर हार गई है। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली का कहना है कि सिर्फ उन लोगों को ही पार्टी में पद दिए जा रहे हैं, जो बंसल के घर के चक्कर लगाते हैं।