फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fact Finding Committee of Congress will hold a meeting with the defeated candidates on November 9

Chandigarh News: कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 9 नवंबर को हारे हुए प्रत्याशियों के साथ करेगी बैठक

Wed, 06 Nov 2024 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fact Finding Committee of Congress will hold a meeting with the defeated candidates on November 9
-कांग्रेस की हार के कारण जानने को लेकर प्रत्याशियों से लिया जाएगा फीडबैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा गठित की गई आठ सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की मंगलवार को दिल्ली में बैठक हुई। कमेटी ने फैसला लिया है कि हार के कारण जानने के लिए 9 नवंबर को चुनाव हारने वाले सभी 52 प्रत्याशियों को दिल्ली बुलाया जाएगा और एक-एक करके सभी से हार के कारण पूछे जाएंगे। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के कार्यालय में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों से बैठक और फीडबैक के बाद ही कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में आठ सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें डॉ. केसी भाटिया, विजय प्रताप सिंह, आफताब अहमद, वीरेंद्र सिंह राठौर और मनीषा सांगवान ने शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल भी शामिल हुए। करण सिंह दलाल के अनुसार 9 नवंबर को सभी चुनाव हारे प्रत्याशियों की 165 नार्थ एवेन्यू नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे बैठक होगी, जिसमें सभी से उनकी हार के कारणों पर राय जानी जाएगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में अधिकारियों और सरकार की भूमिका एवं ईवीएम के दुरुपयोग पर बातचीत होगी। अलग-अलग कारण सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से उन्हें कलमबद्ध किया जाएगा और फिर केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ कोर्ट में भी पेश किया जाएगा, ताकि यह साबित किया जा सके कि ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव में अनियमितताओं की पूर्व में जो शिकायत की गई थी, वह सही थी।
विज्ञापन

बाबरिया को हटाने की तैयारी, बघेल लगाए सह प्रभारी
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया को किनारे लगाने की तैयारी है। उनकी खराब सेहत का हवाला देकर कांग्रेस हाईकमान ने सहयोग के लिए जितेंद्र बघेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल की नियुक्ति बड़े ही गुपचुप तरीके से हुई है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि बाबरिया से हरियाणा की जिम्मेदारी वापस ली जा रही है। बाबरिया खुद इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed