फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   F1 pitt stop record break at chandigarh

चंडीगढ़ में बना एफ-1 पिट स्टॉप रिकॉर्ड

Mon, 11 Nov 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
F1 pitt stop record break at chandigarh
फॉर्मूला वन रेसिंग कार के टायरों को मात्र 18 सेकेंड में बदलकर पेक के छात्रों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। पेक फेस्ट में चल रहे एफ-1 पिट स्टॉप चैलेंज में अभी तक का यह सबसे कम समय है। अभी यह प्रतियोगिता पांच शहरों में और होनी है।
विज्ञापन


इससे पहले यह चेन्नई, लखनऊ और दिल्ली में हुई थी। दिल्ली में हुए चैलेंज में छात्रों ने 20.60 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया था। चंडीगढ़ के 9 छात्रों की टीम ने 18.80 सेकेंड के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया। इस टीम में विक्रम सिंह, गरिमा सिंह, दिनेश, नवदीप, अक्षिता गर्ग, अनिल कुमार, गगनदीप कौर, सुचिता और मोनिका शर्मा शामिल थीं।
विज्ञापन


आखिरी दिन हुए कई इवेंट
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे सालाना पेक फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। तीन दिनों के इस फेस्टिवल में छात्रों ने खूब मौज मस्ती की। आखिरी दिन छात्रों ने क्रॉस स्वॉर्ड डिबेट, स्केच एंड क्लिक, हार्ट टॉक और कपल क्रिकेट जैसे इवेंट में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फिल्म फेस्टिवल इवेंट में पेक के छात्रों ने खुद की बनाई शॉर्ट फिल्में भी दिखाईं। ‘इक मिनट दियां खेडां’ में भी छात्रों ने काफी मस्ती की। शाम को बाइक स्टंट भी हुए जिनमें बाइकर्स ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया।


बॉक्स
नूरां बहनों ने बिखेरा आवाज का जादू
पेक फेस्ट के आखिरी दिन कोक स्टूडियो नाइट ने कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। नूरां बहनों ने अपनी शानदार आवाज का जादू बिखेरा। उनकी सूफियाना गायकी ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर क्लिंटन सेरेजो और विजय प्रकाश ने भी अपने गीतों से छात्रों को झूमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed