फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   F Bar Firing Case, Sahdev Salaria Lost Himachal Pradesh Co charge Post of BJP

एफबार गोलीकांड: सहदेव सलारिया के कतरे गए पर, हिमाचल प्रदेश में सहप्रभारी के पद से हटाया

Wed, 28 Nov 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Nov 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
F Bar Firing Case, Sahdev Salaria Lost Himachal Pradesh Co charge Post of BJP
सहदेव सलारिया
एफबार गोलीकांड में हो रही किरकिरी के बाद आखिरकार भाजपा ने सांसद किरण खेर के नजदीकी सहदेव सलारिया के पर कतर दिए हैं। उन्हें भारतीय जन युवा मोर्चा के हिमाचल सहप्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि वे चंडीगढ़ के पार्टी लाइन के विपरीत कोई भी कार्य नहीं करेंगे। सोमवार को भारतीय जन युवा मोर्चा के महासचिव सौरभ और राष्ट्रीय सचिव व चंडीगढ़ के प्रभारी इम्प्रीत बख्शी चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन से मुलाकात की और हालात पर चरचा की। उसके बाद उन्होंने सहदेव सलारिया को पदमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
सेक्टर 26 एफबार में किरण खेर के नजदीकी सहदेव सलारिया के जन्मदिन पार्टी में चली गोली के बाद से आलाकमान की नजरें उन पर टेढ़ी हो गई थीं। इस बारे में अमर उजाला ने 23 नवंबर को प्रकाशित खबर में खुलासा भी किया था। इस मुद्दे के बाद पार्टी ने सहदेव सलारिया के बारे में आलाकमान को अवगत कराया। इस मुद्दे से जुड़ी खबरों की कटिंग रोजाना ऊपर भेजी जा रही थी। पार्टी की ओर से उन्हें पहले भी चेताया गया था कि यहां के पार्टी सिस्टम में दखलअंदाजी न करें। पार्टी लाइन से हटकर कोई भी आयोजन न करें, लेकिन सलारिया अपनी मर्जी के मुताबिक कार्यक्रम करते रहे। पार्टी को इसकी जानकारी भी नहीं देते थे।
विज्ञापन

 
इसी महीने की चार तारीख को उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को बगैर सूचना दिए सेक्टर-56 स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में चेतन मुंजाल, राजेश पासवान और संदीप मलिक को पार्टी में शामिल कराया था। यही राजेश पासवान और चेतन मुंजाल जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। बता दें कि बार में चेतन पर गोली चलाने का आरोप है। पार्टी का कहना है कि इनकी वजह से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है, जबकि आरोपी व्यक्ति पार्टी के सदस्य ही नहीं है। कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर है, इसलिए पार्टी की स्थानीय यूनिट ने पूरा जोर लगा दिया है कि हाईकमान इस पर सख्ती बरतें और एक्शन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारी पहले भी कह चुके थे कि सहदेव सलारिया का चंडीगढ़ यूनिट से कोई लेना-देना नहीं है। वे यहां के किसी भी मोर्चे के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed