फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eyes on Bioscience and Healthcare

न्यू-चंडीगढ़ की मेडीसिटी पर रही कंपनियों की नजर

Tue, 10 Dec 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 10 Dec 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
Eyes on Bioscience and Healthcare
प्रोग्रेसिव पंजाब के दूसरे सेशन के दौरान कई कंपनियों ने बायोसाइंस और हेल्थकेयर में निवेश में दिलचस्पी दिखाई। न्यू-चंडीगढ़ में विकसित हो रही मेडीसिटी को लेकर इंडस्ट्री ने काफी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


बायोकॉन की एमडी किरन मजूमदार शाह ने कहा कि कंपनी एक्सपैंशन प्लान पर तीन हजार करोड़ के निवेश के बारे में सोच रही है।

कंपनी की योजना ओरल इंसुलिन के क्षेत्र में इंटिग्रेटेड बायो फार्मास्यूटिकल कंपनी स्थापित करने की है। जहां डायबिटीज, ऑनकोलॉजी एवं ऑटो इम्यून डिसीज में रिसर्च पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर इस रिसर्च में अहम रोल अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश को खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाके बाद पंजाब के पास फार्मा सेक्टर में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने का दम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्क के प्रेसिडेंट अनंत कृष्णन ने कहा कि पंजाब के पास फार्मर से फार्मा तक मूव करने की क्षमता है। यहां देश का फार्मा हब बन सकता है।

मर्क की योजना पंजाब में डायबिटीज कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की है। जहां जनरल फिजीशियंस को डायबिटीज मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मैक्स के सीईओ डॉ. अजय बख्शी ने कहा कि मैक्स ने पंजाब में कैंसर रोगियों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलाई है। हेल्थ सेक्रेटरी विन्नी महाजन ने उद्यमियों को पंजाब सरकार की नीतियों और यहां मौजूद अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed