{"_id":"ccfda4085d689927093981865477c4d9","slug":"eye-camp-in-pgi-chandigarh-online-ragistration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में आई कैंप, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI में आई कैंप, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में अगर आप अपनी आंख दिखाना चाहते हैं तो आपको कार्ड बनाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पीजीआई ने शनिवार को आंखों के मरीजों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा लांच की है।
विज्ञापन
इस सुविधा के तहत मरीज घर बैठे एक हफ्ते तक किसी भी तारीख को चुनकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया गया है कि यह सुविधा अभी ट्रायल के तौर पर शुरू की है। अगर योजना सक्सेसफुल रही तो दूसरी ओपीडी में भी इसे लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
मरीजों को पीजीआई की वेबसाइट (http://pgimer.edu.in) के पेशेंट केयर सर्विस के सेक्शन में जाना होगा। वहां ऑन लाइन प्री-रजिस्ट्रेशन में क्लिक करने के बाद एक फॉर्म दिखेगा। फॉर्म में मरीज से संबंधित कुछ जानकारियां पूछी गई हैं।
विज्ञापन
फॉर्म में आपको एक हफ्ते के किसी दिन को चुनना होगा और मोबाइल नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरते ही आपके मोबाइल नंबर पर प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। वह नंबर आपको एडवांस आई सेंटर के प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर में उस दिन दिखाना होगा। जिस दिन की तारीख चुनी होगी।
काउंटर से आपको ओपीडी कार्ड के साथ परमानेंट पेशेंट सीआर नंबर मिल जाएगा। इससे आप डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे।
एक दिन में सिर्फ 40 मरीजों का रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में फिलहाल एक दिन में सिर्फ 40 मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा। 40 मरीजों के रजिस्ट्रेशन ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा।
डॉक्टरों ने बताया कि आई डिपार्टमेंट के बाद रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। सुविधा सक्सेपफुल होने के बाद मरीजों के रजिस्ट्रेशन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।