{"_id":"6197755a75da9aff0eac32fc26bf2806","slug":"extra-coach-in-shatabadi-express-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी में सफर करने वालों के लिए गुडन्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी में सफर करने वालों के लिए गुडन्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त स्थायी कोच लगाने का फैसला किया है। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
लखनऊ व दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी में एक फरवरी से यात्रियों को अतिरिक्त कोच की सुविधा हासिल होगी। चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एसी थर्ड का अतिरिक्त कोच एक फरवरी से लखनऊ और चार फरवरी से चंडीगढ़ से लगेगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार कानपुर और काठगोदाम के बीच चलने वाली गरीब रथ में एसी थर्ड का अतिरिक्त कोच दो फरवरी को काठगोदाम से और तीन फरवरी को कानपुर से लगाया जाएगा।
इसी प्रकार अंबाला और मुजफ्फरनगर के बीच चलने वाली ओखा एक्सप्रेस में तीन फरवरी से अंबाला एवं पांच फरवरी से मुजफ्फरनगर से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन