फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   extension to gurmeet ram rahim for msg-2 promotion

MSG-2 के प्रमोशन के लिए राम रहीम को एक्सटेंशन

Sun, 05 Jul 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 05 Jul 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
extension to gurmeet ram rahim for msg-2 promotion

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण मामले, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह मर्डर मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


डेरा प्रमुख विदेश यात्रा पर होने की वजह से पेश नहीं हो सके। पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह मर्डर केस में एक गवाह का बयान दर्ज किया गया, जबकि तीन को अगली तारीख के लिए समन किया गया।
विज्ञापन


डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या मामले में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। जबकि साध्वी यौन शोषण मामले और रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले की अगली सुनवाई की अगली तारीख 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम को अपनी फ़िल्म एमएसजी-2 के प्रमोशन के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए सात जुलाई तक की एक्सटेंशन दे दी है।

बचाव पक्ष की तरफ से दायर 24 जुलाई तक की विदेश यात्रा की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed