{"_id":"5eca9351817f1a2fa566f608","slug":"explosion-in-firecracker-factory-one-killed-one-child-seriously-injured-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल
Sun, 24 May 2020 09:01 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 May 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी मजदूरों से जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजपुरा से मुगलमाजरा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके से फैक्टरी की छत उड़ गई। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा झुलस गया। आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि धमाके के दौरान दस कर्मचारी काम कर रहे थे, अचानक कमरे में हुए धमाके के बाद सभी बाहर की तरफ दौड़ पड़े और बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद से ये मजदूर सहमे हुए हैं। उधर, पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। कुंजपुरा से मुगलमाजरा रोड पर विनायक नाम से पटाखा फैक्टरी है। शाम करीब 6.30 बजे अचानक से फैक्टरी से धमाके की आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर तक गूंज गई। इसके बाद खेतों में काम करने वाले व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस समय फैक्टरी में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बाद में किसी तरह से धमाके में झुलसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें एक व्यक्ति बिहार निवासी विनोद पासवान की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्चा प्रतीक निवासी कुंजपुरा झुलसा हुआ था। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार, सदर थाना प्रभारी बलजीत और डीएसपी घरौंडा रामदत्त मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी परिजनों के बयान लिये जाने हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।