फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exhibition ground_winter mela_auction_nagar nigam

विंटर मेला में स्टॉल लगाना चाहते हैं तो ये पढ़ें

Wed, 18 Dec 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
exhibition ground_winter mela_auction_nagar nigam
नगर निगम सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड का आक्शन करेगा। विंटर सीजन में 15 दिनों तक चलनेवाले मेले के लिए रिजर्व प्राइस पांच लाख रखी गई है।
विज्ञापन


वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में यह फैसला मंगलवार को लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर सुभाष चावला ने की।

बैठक में पास प्रस्तावों में शहर से गारबेज को लिफ्ट करने के लिए अनुबंध पर ड्राइवरों और हेल्परों का एक साल के लिए अनुबंध का विस्तार करने, तीन सुपरवाईजर और 16 सिक्योरिटी गार्ड्स का एक साल के लिए अनुबंध का विस्तार करने, सेक्टर-31 स्थित जैपनिज गार्डन के पार्किंग एरिया में स्ट्रीट लाइटें लगाने, सांसद निधि कोष के तहत तीन नए वाटर टैंकर खरीदने, सेक्टर-20डी में 25.55 रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाने, इंफोर्समेंट व़िग द्वारा जब्त किए गए वाहनों कार, जीप, मोटरसाइकिल और डंपिंग ग्राउंड की रख-रखाव के लिए चैन डोजर के अनुबंध का विस्तार करने, काजोली वाटर वर्कस पंजाब में स्ट्रीट लाईटों और सड़कों की रिपेयर करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।

इसके अलावा बैठक में शहर के विभिन्न संक्टरों में बनाए गए शौचालयों की पांच साल के लिए रखरखाव के लिए ठेकेदारों को काम अलाट करने पर सहमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed