फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exercise of Congress's coalition sharp, stay engaged in BSP

कांग्रेस ने तेज की गठजोड़ की कवायद, बसपा को मनाने में जुटी

Thu, 13 Mar 2014 12:39 PM IST
अखिल तलवार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Exercise of Congress's coalition sharp, stay engaged in BSP
समझौतों की बैसाखी के सहारे लोकसभा की चुनाव की नैय्या पार करने में जुटी कांग्रेस ने गठजोड़ की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


पीपीपी से गठजोड़ के औपचारिक ऐलान के बाद अब कांग्रेस की निगाहें बसपा की तरफ है। कांग्रेस ने बसपा को मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पंजाब के बाद अब यूपी में भी बसपा के साथ तालमेल को लेकर बात शुरू हो गई है।
देश भर में कांग्रेस के खिलाफ चल रही लहर के बीच सीटें निकालना आसान नहीं है।

इस बात को समझते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने इस बार गठबंधन की रणनीति बनाई है। बाजवा की नजर छोटी पार्टियों के वोट बैंक पर है।

रणनीति के तहत इन पार्टियों को एक-दो सीटें देकर बाकी सीटों पर इनके समर्थन से जीत हासिल करने की योजना है।

इस कड़ी में सबसे पहला गठबंधन पीपीपी के साथ किया गया। आम आदमी पार्टी की दस्तक के बाद पीपीपी की जमीन दरकने लगी थी।

समझौता आसान था, लेकिन पीपीपी के साझा मोर्चा में होने के कारण तकनीकी दिक्कत आ रही थी। आखिर पीपीपी, कांग्रेस के साथ आने को राजी हो गई।

अब कांग्रेस की नजरें बसपा पर टिकीं हैं। दोनों पार्टियों के प्रदेश नेतृत्व के बीच बात तय हो गई है। संभावित समझौते के तहत कांग्रेस, बसपा को दो सीटें दे सकती है। जिनमें फतेहगढ़ साहिब के अलावा जालंधर या होशियारपुर में से एक सीट हो सकती है।
विज्ञापन


बदले में बसपा बाकी सीटों पर कांग्रेस को सपोर्ट करेगी। इसमें बड़ी अड़चन यह है कि बसपा ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि किसी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व समझौता नहीं होगा। लेकिन पंजाब में समझौते को लेकर पैरवी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने यूपी में भी बसपा के साथ तालमेल की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि दोनों राज्यों में बसपा के साथ समझौते की बात जल्द सिरे चढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed