फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exclusive News, Marriage Fraud with Girls in Haryana State, Case Filed

15 दूल्हे, किसी ने पुलिसवाला, तो किसी ने टीचर बताकर लिए 7 फेरे, खुल गई पोल और फिर...

Thu, 15 Nov 2018 11:44 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 15 Nov 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Exclusive News, Marriage Fraud with Girls in Haryana State, Case Filed
groom

हरियाणा में कुछ लड़कों ने खुद को पुलिसवाला या अध्यापक बताकर शादी कर ली और अब उनकी पोल खुल गई है। जिसका नतीजा हैरान कर देने वाला रहा। दुल्हनों ने अनचाहे फैसले लिए और दूल्हों को थाने तक पहुंचा दिया। जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ देने का वादा कर पति-पत्नी के बंधन में बंधने वाले रिश्ते झूठ की बुनियाद पर जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही मामले पुलिस के पास में पहुंच रहे हैं। जिनमें खुद को सिपाही से लेकर फार्मासिस्ट, अध्यापक बताकर युवकों ने शादी करवा ली। शादी के कुछ दिन बाद जब असलियत सामने आने पर विवाहिताओं ने ऐसे युवकों के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। यहीं नहीं धोखे से आहत विवाहिताओं ने पुलिस से भी धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन


तीन माह के अंदर पुलिस के पास इस तरह के 15 मामले पहुंचे हैं। पुलिस पांच मामलों में दंपति के बीच सुलह करा चुकी हैं। बाकी के मामलों में सुलह का प्रयास किया जा रहा है ताकि झूठ के कारण शादी के तुरंत बाद रिश्ते आई दरार को भरा जा सके। वहीं धोखे से आहत कुछ विवाहिताएं कार्रवाई की मांग पर अड़ी हैं ताकि किसी और के साथ ऐसा धोखा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Exclusive News, Marriage Fraud with Girls in Haryana State, Case Filed
groom
केस -1
पानीपत निवासी ग्रेजुएट युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी दोमाह पूर्व रोहतक की जनता कॉलोनी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने बताया था कि युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। शादी के बाद उसे पता चला कि पति दिल्ली पुलिस में सिपाही नहीं बल्कि प्राइवेट नौकरी करता है। पीड़िता ने ससुराल के लोगों की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि पुलिस दोनों के बीच सुलह करा चुकी है।

केस -2
सोनीपत के गोहाना की रहने वाली अध्यापिका ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी तीन माह पूर्व रोहतक के युवक के साथ हुई थी। युवक और उसके परिजनों ने बताया था कि युवक फार्मासिस्ट है। शादी के 15 दिन बाद उसे पता चला कि पति  फार्मासिस्ट नहीं है बल्कि बेरोजगार है। आरोप है कि उसने उलाहना दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

केस -3
रोहतक के माजरा गांव की विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी ढाई माह पूर्व रोहतक के गोहाना रोड के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के समय उसे और उसके परिजनों को बताया था कि उसका पति प्राइवेट अस्पताल में फार्मासिस्ट है। लेकिन शादी के 18 दिन बाद पता चला कि उसका पति सफाईकर्मी है। परिजनों के उलाहना देने पर ससुराल के लोगों ने मारपीट की।

Exclusive News, Marriage Fraud with Girls in Haryana State, Case Filed
groom
केस -4
रोहतक की विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी रोहतक के ही युवक के साथ दो माह पूर्व हुई थी। शादी के समय ससुराल के लोगों ने बताया था कि युवक दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद पता चला कि युवक बेरोजगार है। विवाहिता गृहणी है। पुलिस दोनों के बीच सुलह करा चुकी है।

पुलिस का प्रयास रहता है कि दंपति के बीच सुलह कराई जाए। पुलिस कई दंपति के बीच सुलह करा चुकी है। अन्य मामलों में भी सुलह का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी का घर टूटने से बचे। वहीं परिजन पूरी जांच पड़ताल के बाद ही शादी जैसे बड़े फैसले लें और ऐसे धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आवाज भी उठाएं।
- जशनदीप रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed