{"_id":"5bfe195fbdec22415b096068","slug":"excise-department-chandigarh-enquiry-against-tax-payers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स नहीं भरा तो हो जाएं अलर्ट, चंडीगढ़ में इन तीन पर गिरी गाज, 80 लाख की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स नहीं भरा तो हो जाएं अलर्ट, चंडीगढ़ में इन तीन पर गिरी गाज, 80 लाख की कर चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
पाल ढाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज डिपार्टमेंट ने टैक्स न भरने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहली बार एसटीएफ ने तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी की। सेक्टर-28 पाल ढाबा, सेक्टर-17 के कैप्शन एजेंसी और सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे पर छापा मारकर टीमों ने टैक्स डाक्यूमेंट्स और फाइलों की जांच की। यहां से जरूरी कागजात और कंप्यूटर को टीम ने कब्जे में ले लिया। विभागीय अफसरों ने अब तक की जांच में 80 लाख टैक्स और ब्याज के रूप बकाया निकाला है।
इस सभी को बुधवार तक रकम जमा करने को कहा गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जितेंदर यादव को लंबे समय से टैक्स फाइल न करने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद कमिश्नर ने टीमों को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि टीमों ने छापेमारी कर डाक्यूमेंट्स और फाइलों को कब्जे में ले लिया है। जांच में तीनों से टैक्स और ब्याज मिलाकर 80 लाख बकाया है। इन सभी को यह राशि बुधवार तक जमा करवाने को कहा गया है।
महीनों से टैक्स न जमा करने की शिकायत पर रिकवरी एसटीएफ ने पहली बार छापा मारा। एक्साइज कमिश्नर जितेंदर यादव के आदेश पर तीन टीमों को ईटीओ मनदीप कौर, ईटीओ संदीप मदान और ईटीओ आरएल चुग ने नेतृत्व किया। तीनों टीमों ने एक साथ सेक्टर-9 बूम बॉक्स कैफे, सेक्टर-28 पाल ढाबा और सेक्टर-17 के कैपशन एजेंसी पर छापा मारा। यहां टीमों ने टैक्स डाक्यूमेंट्स और फाइलों की जांच की। इसके बाद जरूरी कागजात और कंप्यूटर को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
रिकवरी एसटीएफ को तीन करोड़ का टारगेट
चंडीगढ़ प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने टैक्स की रिकवरी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की है। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्स कमिश्नर आरके चौधरी की अगुवाई में चार टीमें गठित की गई हैं। रिकवरी को लेकर टीमों की मीटिंग हुई। मीटिंग में किस पर कितना नोटिस भेजना है, एसेस्मेंट को लेकर क्या किया जा रहा है, इस पर चर्चा की गई। इस दौरान टीमों को दिसंबर तक तीन करोड़ की रिकवरी का टारगेट दिया गया।