फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   examined of 24 canned food samples, most samples unsafe

डिब्बा बंद खाद्य-पेय पदार्थों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 02 Jul 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
examined of 24 canned food samples, most samples unsafe

हरियाणा के खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश में बिक रहे खुले व डिब्बा बंद खाद्य एवं पेय पदार्थों के 24 नमूनों की जांच करवाई गई। इनमें से अधिकतर नमूने असुरक्षित, अवमानक और मिसब्रांडेड पाए गए हैं।

विज्ञापन


खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग की ओर से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से नमूने एकत्र किए गए थे। इनकी जांच में पाया गया कि नमूने अपने मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। विभाग संबंधित कंपनियों व लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


विज ने बताया कि विभाग की ओर से फतेहाबाद से लिए गए खुले खोये का सैंपल अपने तय मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसी प्रकार कैथल से एकत्र किए गए गाय के खुले दूध और कुरुक्षेत्र से लिए गए अभिनंदन देशी घी के दो नमूने फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत से एकत्र नमूनों में खुला मैंगो शेक, कुरुक्षेत्र की खुली आइसक्रीम, कैथल से खुले मिक्स दूध व गाय के दूध के तीन नमूने तथा पलवल में बिक रहे खुले टमाटर जूस के नमूने तय मानकों पर खरे नही उतरे हैं।

फेल पाए गए नमूनों में कई बड़े ब्रांड भी शामिल

examined of 24 canned food samples, most samples unsafe

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनके अलावा, पलवल से लिए गए ‘ठंडा जल ब्रांड’ और ‘श्रीओम ब्रांड’ का बोतल बंद पीने के पानी के नमूने पूरी तरह असुरक्षित पाए गए हैं। इसी प्रकार, जींद से लिए गए ‘परकोलाइम ब्रांड’ के स्वीटंड कार्बोनेटिड वाटर के सैंपल पूरी तरह से असुरक्षित और मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

उन्होंने बताया कि हिसार से लिए गए ‘कोका कोला कंपनी’ की मरिंडा एससीडब्ल्यू के दो नमूने मिसब्रांडेड पाए गए हैं। इसी प्रकार हिसार से लिए दोआबा देशी घी, इजी मैक्स ब्रांड देशी घी व फ्लेवर्ड मिल्क, गुड़गांव से लिए गए ‘लीलाधर ब्रांड’ का देशी घी, मधुसूधन ब्रांड का देशी घी के नमूने और कुरुक्षेत्र से लिए गए ‘मस्त 3 ओरेंज ब्रांड’ के स्वीटंड कार्बोनेटिड बिवरेज के नमूने मिसब्रांडेड पाए गए हैं।

विज ने बताया कि जनता को उत्तम कोटी के स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। सरकार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठायें जाएंगे।

इसके तहत प्रदेश में बिक रहे सभी डिब्बा व पैकेट बंद पेय एवं खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य इकाइयों के नए लाइसेंस बनाने व लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को भी जल्द ही ऑनलाइन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed