{"_id":"60395ef38ebc3e76a36eafac","slug":"examination-of-ninth-and-11th-from-march-15-examination-timetable-released-chandigarh-news-pkl405362744","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं और 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से, परीक्षा सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं और 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से, परीक्षा सारिणी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के लिए नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा सारिणी जारी कर दी। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 15 से 31 मार्च तक आयोजित करवाई जाएगी। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा स्कूल में होगी। विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रमुखों को शुक्रवार को जारी पत्र में लिखा है कि प्रश्न पत्रों की छपाई और गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होगा। कलस्टर प्रमुख उनके अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परीक्षा प्रणाली और व्यवस्था की देखरेख करेंगे। स्कूल प्रमुख सीबीएसई और केंद्र की ओर से जारी स्कूलों के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। स्कूल प्रमुख विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेजेंगे और परीक्षा के बाद परिणाम को डीईओ दफ्तर को जमा कराएंगे।
सुबह 9 से 12.30 बजे तक होगी परीक्षा
विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना होगा। सवा 9.15 बजे उन्हें पेपर दे दिया जाएगा। 9.15 से 9.30 बजे तक पेपर पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। 9.30 से 12.30 बजे तक विद्यार्थी को पेपर हल करना होगा। विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी में परीक्षा के लिए आना है। मास्क पहनना जरूरी है। अगर परीक्षा के बीच किसी दिन सरकारी छुट्टी आती है तो उस विषय का पेपर अंत में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा सारिणी
दिनांक कक्षा-9 कक्षा- 11
15 मार्च - लेखा शास्त्र
16 मार्च - भौतिक विज्ञान
17 मार्च विज्ञान -
19 मार्च - अंग्रेजी
20 मार्च अंग्रेजी -
22 मार्च - अर्थशास्त्र
23 मार्च - रसायन विज्ञान
24 मार्च सामाजिक विज्ञान -
25 मार्च - बिजनेस स्टडीज
26 मार्च - जीवविज्ञान
27 मार्च गणित -
30 मार्च - गणित
31 मार्च हिंदी -