फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examination of class 9th and 11th start in Chandigarh 

परीक्षा : चंडीगढ़ में नौवीं और ग्यारहवीं की ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू, स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में आने की मिली अनुमति  

Mon, 15 Mar 2021 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Examination of class 9th and 11th start in Chandigarh 
चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के 114 सरकारी स्कूलों में सोमवार से नौवीं और ग्यारहवीं की ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड के सभी नियमों का पालन किया गया। विद्यार्थियों के लिए स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही हैंड सैनिटाइजर रखे गए। तापमान जांच करने के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने दिया। 

विज्ञापन


प्रवेश द्वार पर निगरानी के लिए स्कूल अध्यापक की भी ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के लिए पौने 9 बजे ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचने लगे थे। सवा 9 बजे विद्यार्थियों को पेपर दिया गया। सवा नौ से साढ़े 9 बजे तक उन्हें पेपर पढ़ने के लिए समय दिया गया था। साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक विद्यार्थी को पेपर हल करना था। परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि विद्यार्थियों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। बिना मास्क के विद्यार्थी को स्कूल में परीक्षा के लिए अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही मोबाइल लाने की मनाही रहेगी। विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी में परीक्षा के लिए आना है। अगर परीक्षा के बीच किसी दिन सरकारी छुट्टी आती है तो उस विषय का पेपर अंत में आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में परीक्षा के लिए एक कमरे में 12 विद्यार्थियों को बैठाने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लस्टर हेड करेंगे परीक्षा प्रणाली की देखरेख 
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कलस्टर प्रमुख उनके अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परीक्षा प्रणाली और व्यवस्था की देखरेख करेंगे। स्कूल प्रमुख सीबीएसई और केंद्र की ओर से जारी स्कूलों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। स्कूल प्रमुख विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेजेंगे और परीक्षा के बाद परिणाम को डीईओ दफ्तर को जमा कराएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed