{"_id":"38d301880cf89367d92f353fc22a9c86","slug":"ex-mla-arrest-demand-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद राजू की गिरफ्तारी की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद राजू की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Mon, 08 Dec 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांझा जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जालंधर कैंट क्षेत्र के पूर्व पार्षद राजिन्द्र राजू को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजू अपनी बहू की आत्महत्या के मामले में आरोपी है, लेकिन कमिश्नरेट पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
सांझा जनता मोर्चा के नेता जसपाल सिंह कपूर, बलवंत सिंह खेड़ा, ओम प्रकाश खेमकरणी, कुलभूषण कुमार, विजय कौशल, अजय सूद, सूरत सिंह खालसा और अनूप सिंह ने जालंधर पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब लोगों को इंसाफ दिलाने के बजाय रसूखदारों की मदद कर रही है। बहू की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व पार्षद राजू अभी तक फरार हैं। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि राजिन्द्र राजू की बहू भारती ने 11 अगस्त 2014 को आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने मामले में ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले में पुलिस भारती के ससुर राजू और ननद को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।