फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   every tuesday make birth certificate at hospital

प्रत्येक मंगलवार को यहां नवजातों का बनवाएं जन्म प्रमाणपत्र

Wed, 13 Jan 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 13 Jan 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
every tuesday make birth certificate at hospital

पंचकूंला में अब जन्म के साथ ही बच्चे का आधार से लिंक जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक मंगलवार को आधार की मशीनें रखी जाएंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी पंचकूला के उपायुक्त ने दी। पंचकूला के उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो डाक्टर गर्भ में लिंग परिवर्तन संबंधी दवाई देते हैं उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिला संस्थागत डिलीवरी सौ प्रतिशत होनी चाहिए तथा बच्चों को टीकाकरण भी शत-प्रतिशत हो। उप सिविल सर्जन डा. सरोज अग्रवाल ने बताया कि 10 फरवरी को सभी स्कूलों में बच्चों को कृमि रहित करने के लिए एलबेंडाजोल की एक-एक गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कुछ स्कूलों में बिजली कनेक्शन करवाने व हाईटेंशन तार हटवाने बारे उपायुक्त से अनुरोध किया। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों से बच्चों का ड्राप आउट न होने दें तथा जो बच्चे परीक्षा परिणाम सही न आने पर स्कूल छोड़ देते हैं ऐसे बच्चों की सही ट्रैकिंग हो तथा उनका दोबारा स्कूल में पंजीकरण किया जाए।

उपायुक्त ने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सभी मुख्य स्थानों की चेकिंग करें। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जिला में खाद की कोई कमी नहीं है। उपायुक्त ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में बाल मजदूरी पर पूर्ण अंकुश लगाएं।


संकेत बोर्ड और रिफलेक्टर लगाएं
पुलिस विभाग की ओर से एसीपी दलीप कुमार ने बताया कि जिला में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है। कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से संकेत बोर्ड व धुंधरोधी परावर्तक (रिफलेक्टर) जरूर लगाएं। उपायुक्त ने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टर-17 व सेक्टर-8 में मकानों के पीछे सड़क पर जो गेट अवैध रूप से खोले गए हैं उन्हें बंद कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed