फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every student will get 1 to 5 grade number in 12th class.

Chandigarh News: नौंवी के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे पौधे, देखरेख के आधार पर 12वीं में मिलेंगे एक से पांच अंक

Mon, 05 Jun 2023 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Every student will get 1 to 5 grade number in 12th class.
स्टेट पेज के लिए प्रस्तावित....
विज्ञापन

-------------

फोटो: 4 व 5


विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में शिक्षा एवं वनमंत्री कंवरपाल बोले- इसी सत्र से शुरू की जाएगी योजना
पर्यावरण पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का किया जाएगा सम्मान, मिलेगा नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वन एवं शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए की गई घोषणा को इसी सत्र से शुरू किया जा रहा है। योजना के अनुसार, नौवीं के प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा दिया जाएगा, जब विद्यार्थी 12वीं में जाएगा तो उस पेड़ की समीक्षा की जाएगी। उसकी स्थिति क्या है उसके हिसाब से 12वीं की वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थी को एक से पांच अंक दिए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थी को एक प्रमाण पत्र भी देंगे, जो भविष्य में उसके काम आएगा। इसका दूसरा फायदा यह भी होगा कि बचपन से ही बच्चों का पेड़ों के प्रति लगाव भी बढ़ेगा।
शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर जगाधरी के एक रिजोर्ट में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बारे में यदि लोगों को सबसे ज्यादा कोई जागरूक कर सकता है तो वह केवल बच्चे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी नाटक या अन्य प्रस्तुतियों से पर्यावरण के मुद्दों को उठाते रहते हैं। यदि ऐसे नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों का मान सम्मान हो तो हो सकता है आने वाले समय में विद्यार्थी इससे भी अच्छी प्रस्तुति करें। इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के साथ मिलकर यह निर्णय लिया कि ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर जो विद्यार्थी ऐसे जागरूकता वाले नाटक, रागिनी, गीत या अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चलाए गए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों की ई-विवरणिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी. राघवेंद्र राव व बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।


सभी शिव धाम में लगाएंगे पौधे
प्रदेश में जितने भी शिव धाम (श्मशान घाट) हैं, उनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनमें पेड़ नहीं हैं। वहां पेड़ न होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है। किसी के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद लोग श्मशान घाट को भूल जाते हैं। इसलिए वन विभाग ने निर्णय लिया है कि सभी श्मशान घाटों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने बाग लगाने की योजना चलाई थी, इस बार श्मशान घाट में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इससे पर्यावरण भी ठीक होगा और लोगों का भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी लाइफ लाइन है। इसलिए पेड़ लगाना और उसको बचाना हम सब का उद्देश्य होना चाहिए।



राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
कार्यक्रम में 15 मई को पर्यावरण विषय पर हुई राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कंवरपाल ने जिंदल कान्वेंट स्कूल रतिया फतेहाबाद की नौवीं की छात्रा तरुषी को 51 हजार रुपये, केवीएम पब्लिक स्कूल रोहत की नौवीं की छात्रा रितिका को 31 हजार रुपये व तक्षिला मॉडल स्कूल फरीदाबाद की 10वीं की छात्रा शैली पांडे को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे. स्कूल निसिंग करनाल की 11वीं की छात्रा हिमांशी को 51 हजार रुपये, राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल सेक्टर-43 गुुरुग्राम की 12वीं के छात्र युवराज कुमार को 31 हजार रुपये तथा वैश्य राजकीय संस्कृति सीसे. स्कूल चरखी दादरी की 12वीं की छात्रा मुस्कान को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed