फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Event on the 9th death anniversary of the legendary Ghazal singer Jagjit Singh

सुप्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

Sun, 11 Oct 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Event on the 9th death anniversary of the legendary Ghazal singer Jagjit Singh
चंडीगढ़। सुप्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर सिमंत सिंह ने चिट्ठी न कोई संदेश.. जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गए.. गजल गाकर सभी को भावुक कर दिया। प्राचीन कला केंद्र में गजलों द्वारा जगजीत सिंह को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्राचीन कला केंद्र के अधिकारिक यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक पर किया गया ।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आरडी कैले, एसडी शर्मा, कोमल चुघ, पीयूशा मित्रा, सुशील नागपाल, सिमंत सिंह और कीर्ति जैन ने अपनी प्रस्तुत दी। कार्यक्रम मे सबसे पहले जगजीत सिंह के बड़े भाई जसवंत सिंह ने उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों को दर्शकों के साथ सांझा किया। कार्यक्रम का आगाज आरडी कैले ने गजल बात निकलेगी तो बहुत दूर.. से किया। इसके बाद कैले और कोमल चुघ की जोड़ी ने सोचा नहीं अच्छा बुरा.., ये करें और वो करें.. और बाद मुद्दत उन्हें.. पेश किया। इस दौरान एसडी शर्मा और पीयूशा मित्रा ने अगर हम कहें.. और उस मोड़ से शुरू करें.. और ये दौलत भी ले लो.. गजल पेश कर माहौल को गमगीन कर दिया। सुशील नागपाल ने हजारों ख्वाहिशें ऐसी.. तथा मिलकर जुदा हुए तो.. पेश की। कार्यक्रम में तबले पर गौतम धर, गिटार पर सुरेंद्र शैरी तथा कीबोर्ड पर जी एस. लवली ने बेहतरीन संगीत से सबका मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed