फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   era of changes starts in akali dal

अकाली दल में बदलाव का दौर शुरू, हलका इंचार्ज बदले

Fri, 17 Jul 2015 02:19 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jul 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
era of changes starts in akali dal

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर अभी से ही जरूरी बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में पार्टी ने कुछ हलका इंचार्ज बदले हैं। वहीं कई अन्य के बदले जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


ऐसा एंटी इंकंबेंसी फैक्टर को कम करने के लिए किया जा रहा है। शिअद नेतृत्व चाहता है कि फील्ड में वही लोग पार्टी का चेहरा हों, जिन्हें जनता पसंद करे। इस प्रकार आगामी दिनों में कुछ कई और बदलाव तय है।
विज्ञापन


विधानसभा सीटों का वर्गीकरण:

विभिन्न पैमानों पर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों को पार्टी ने वर्गीकृत किया है। पार्टी नेताओं के प्रदर्शन के आधार पर इन्हें ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है। इसका आधार विधायकों या चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों का प्रदर्शन, हलकों में पार्टी की पिछले समय के दौरान परफॉर्मेंस, 2012 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रों में शिअद के मतों के ग्राफ का अंतर है। इन सभी पहलुओं पर काम कर सर्वे करवाया जाएगा। इसी आधार पर अगले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पहले होगी उम्मीदवारों की घोषणा

यूं तो शिअद अपने उम्मीदवारों की घोषणा अन्य दलों से काफी पहले कर देता है, लेकिन अब इसमें और बदलाव होगा। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर देगी। कारण यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस सहित अन्य दल भी इस बार काफी पहले से अपने उम्मीदवार घोषित करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed