{"_id":"13015a617d6833fa0b291ad8ff181245","slug":"enterprenure-beautician-cleopetra-director-richa-aggarwal-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों का कमाल, वेलनेस को बनाया बेमिसाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों का कमाल, वेलनेस को बनाया बेमिसाल
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की दो बहनों ऋतु और रिचा ने अपनी मां की जमापूंजी से वेलनेस का जो कारोबार शुरू किया वह फलदायी वृक्ष बन गया है। यहां बात हो रही है नार्थ रीजन के पहले डे स्पा क्लीयोपेट्रा की, जिसकी नींव डाली क्लीयोपेट्रा की डायरेक्टर ऋचा अग्रवाल और रितु कोलेंटाइन ने। दोनों ही बहनों का बैकग्राउंड पुलिस और फौज से जुड़ा है।
विज्ञापन
ऋचा अग्रवाल ने बताया कि पिता सीआरपीएफ में डीआईजी थे। ऐसे में बिजनेस को कोई पसंद तक नहीं करता था। उन्होंने वेलनेस एंड न्यूट्रीशनिस्ट का कोर्स किया था जबकि रितु कास्मोटालिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट के संग मेकअप आर्टिस्ट थीं।
विज्ञापन
रितु ने यह कोर्स विदेश से किया। जब चंडीगढ़ लौटीं तो उनको लगा कि डे स्पा एक नया कांसेप्ट है उसको शुरु किया जाना चाहिए। उस समय ऋचा अग्रवाल वीएलसीसी में डायरेक्टर और सेंटर हेड थीं।
विज्ञापन
मां की जमा पूंजी आई काम
ऋचा अग्रवाल ने कहा कि रितु के इस कांसेप्ट के लिए कम से दस लाख रुपये की आवश्यकता थी। मां को बताया तो उन्होंने अपने जोड़े गए छह लाख रुपये दोनों बहनों के हवाले कर दिए। इसी पूंजी को लगाकर वर्ष 2003 में पहला क्लीयोपेेट्रा डे स्पा खोला गया। ऋचा अग्रवाल ने कहा कि इस नए कांसेप्ट को ले आए पर लोगों को समझाना, जागरूक करना थोड़ा कठिन था।
ऐसे चलाया गया बिजनेस को
ऋचा अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2003 में ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए इतनी जागरूकता नहीं थी। हेयर की बात करते तो सैलून का नाम आता, ब्यूटी की बात करते तो ब्यूटी पार्लर। उनका कांसेप्ट नया था उसको प्रचारित करने के लिए दोनों बहने स्टाफ लेकर जाती थीं और अलग अलग सेक्टरों में पोस्टर चस्पा करवाती थीं। नामी ब्रांड के संग टाइअप किया। अब रितु कोलेंटाइन के मेकअप की दीवानगी माही गिल, मिस इंडिया और अन्य सेलिब्रिटी में है।
ट्राइसिटी में हैं ग्यारह ब्रांच
ऋचा अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-8 के सेंटर में वर्ष 2005 में स्टाफ चेंज किया गया। ब्यूटी के लिए तो रितु कोलेंटाइन ने पैकेज बुक करने शुरु किए और अब स्थिति यह है कि वह हमेशा बिजी रहती हैं। उन्होंने बताया कि जब यह शुरू किया तो सिर्फ 14 स्टाफ मेंबर थे और अब तीन सौ का आंकड़ा पार हो गया है।
युवाओं को ट्रेंड करना है लक्ष्य
रितु कोलेंटाइन ने कहा कि वेलनेस इंडस्ट्री को युवा अपनाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने नार्थ रीजन में अकादमी की शुरुआत की है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ट्रेंड किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय के संग वेलनेस इंडस्ट्री की डिमांड भी ज्यादा हो गई है।
यहां हैं ब्रांच
चंडीगढ़ में सेक्टर-8, सेक्टर-44, मोहाली में फेज-10, जीरकपुर, पंचकूला सेक्टर-8, बेलाविस्टा, पटियाला, जालंधर, अमृतसर।