फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entangled to Media and Task Force by AAP worker

केजरीवाल के सामने गुंडागर्दी दिखाई 'आप' ने

Tue, 03 Jun 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 03 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
entangled to Media and Task Force by AAP worker

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो आप वर्करों की ओर से मीडिया कर्मियों और एसजीपीसी के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


आप वर्करों ने श्री हरमंदिर साहिब परिक्रमा में टास्क फोर्स के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की वहीं जलियांवाला बाग में मीडिया के कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। आप वर्करों की इस धक्काशाही के खिलाफ अमृतसर के मीडिया कर्मचारियों ने केजरीवाल के सामने रोष प्रकट किया और आप वर्करों पर कंट्रोल रखने की अपील भी की।
विज्ञापन


नाराज मीडिया कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे केजरीवाल की गाड़ी जलियांवाला बाग के बाहर रोके रखी। मीडिया वालों ने आप वर्करों के साथ मारपीट की।

आप कार्यकर्ताओं के‌ खिलाफ कार्रवाई की मांग

entangled to Media and Task Force by AAP worker

श्री हरमंदिर साहिब परिक्रमा और जलियांवाला बाग में केजरीवाल के साथ आए आप वर्कर मीडिया कर्मचारियों को बात तक नहीं करने दे रहे थे। जलियांवाला बाग स्थित कार्यालय में जहां केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी, वहां पर भी बहुत से मीडिया कर्मचारियों को नहीं जाने दिया।

जब मीडिया कर्मियों ने इसका विरोध किया तो आप वर्करों ने मीडिया कर्मियों के साथ जलियांवाला बाग के अंदर ही हाथापाई शुरू कर दी। इस पर मीडिया कर्मचारियों ने आप वर्करों को उनकी भाषा में ही जवाब देना शुरू कर दिया।

आप वर्करों की गुंडागर्दी के खिलाफ द प्रेस क्लब ऑफ अमृतसर (पीसीए) ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी के वर्करों में अनुशासन पैदा करने में असफल रहे हैं। पीसीए ने मांग की है कि जिन आप वर्करों ने पत्रकारों के साथ बुरा व्यवहार किया है उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed