{"_id":"62d85d899c18417cf20d15d1","slug":"enrollment-registration-in-engineering-course-through-jack-from-august-10-chandigarh-news-pkl457183758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक के जरिए इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक के जरिए इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। ज्वाइंट एडमिशन कमेटी चंडीगढ़ की ओर से शहर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए मंगलवार को बैठक हुई थी। इसमें विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से शुरू करने की तारीख तय की गई है। 10 अगस्त या इससे पहले जैक की वेबसाइट खोल कर दी जाएगी। कमेटी अभी वेबसाइट पर काम कर रही है।
जैक प्रमुख अमृतपाल तूर ने बताया कि अभी पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू करने की योजना बनाई गई है। दाखिला कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। इससे पहले जेईई-मेन्स के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैक के जरिए छात्रों को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, बीई और एमबीए इंटिग्रेटेड कोर्स इत्यादि में दाखिला दिया जाएगा।
पिछले सत्र में दाखिला रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से शुरू हुई थी। अन्य राज्यों की तरह चंडीगढ़ में भी जेईई मेन्स के अंक इंजीनियरिंग के लिए पांच संस्थानों में आंके जाते हैं। इसमें डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग (डॉ. एसएसबीयूआईसीईटी), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) पंजाब यूनिवर्सिटी, पीयू होशियारपुर रिजनल सेंटर के यूआईईटी, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) शामिल है।
विज्ञापन
पहली बार की जाएगी पांच काउंसलिंग
जैक ने इस बार छात्रों के लिए पांच काउंसलिंग आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। पिछले साल तक सिर्फ चार काउंसलिंग ही आयोजित करवाई जाती थीं। पहले तीन काउंसलिंग राउंड के बाद दो स्पेशल काउंसलिंग राउंड आयोजित करवाए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी जैक की वेबसाइट शुरू होने के बाद 10 अगस्त से पंजीकरण शुरू होने के बाद रजिस्टर कर सकते हैं। पिछले साल भी यूआईसीईटी की ओर से ही दाखिला प्रक्रिया करवाई गई थी। विभिन्न कैंपस में सीटों की संख्या को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। इसे भी जल्द ही अप्रूव कर दिया जाएगा।