{"_id":"616b37c1739bb11f9c331139","slug":"enjoy-festive-holidays-various-states-have-opened-doors-to-welcome-chandigarh-news-pkl430224674","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी छुट्टियों का लीजिए आनंद, विभिन्न राज्यों ने स्वागत के लिए खोले द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी छुट्टियों का लीजिए आनंद, विभिन्न राज्यों ने स्वागत के लिए खोले द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना मामलों में कमी आने के बाद लगभग डेढ़ साल बाद सभी राज्यों ने सैलानियों के स्वागत के लिए द्वार खोल दिए हैं। इन त्योहारी महीनों में विभिन्न प्रदेशों में कई सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने वाले हैं। ऐसे में आप त्योहारी छुट्यियों में इन महोत्सवों का लुत्फ उठा सकते हैं। खासकर उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में आप परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं।
दिवाली तक कर सकते हैं चारधाम यात्रा, मन को मिलेगी शांति
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना में लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया है। आप चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा कर सकते हैं। चारधाम की यात्रा दिवाली तक की जा सकती है। बद्रीनाथ के अलावा अन्य तीनों धाम की यात्रा दिवाली के अगले दिन बंद हो जाएगी जबकि बद्रीनाथ की यात्रा दिवाली के 15 दिनों के बाद तक जारी रहेगी। सरकार की तरफ से कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। शहर की तनावगस्त जिंदगी से दूर आप यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। कलकल बहते झरने, बर्फ से ढके पहाड़ आपकी थकान को पलभर में दूर कर सकती है। देवभूमि के दर्शन कर आप सुकून के पल महसूस कर सकते हैं।
जल महोत्सव और मांडू फेस्टिवल में देख सकते हैं मध्यप्रदेश की झलक
मध्यप्रदेश में नवंबर और दिसंबर माह में जल महोत्सव और मांडू फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रदेश की संस्कृति और खानपान की झलक देखने को मिलेगी। पर्यटक मध्य प्रदेश में एतिहासिक स्मारकों और जंगल टूरिज्म का आनंद ले सकते हैं। पर्यटकों के लिए यूनेस्को चिह्नित सांची स्तूप, खजुराहो और बीम बेक्ता रॉक साइट के साथ मांडू और ओरछा में पर्यटकों विशेषकर विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हॉट एयर बैलून सफारी से आसमान से जंगलों की खूबसूरती निहार सकते हैं। सतपुरा नेशनल पार्क के घने जंगलों के बीच से गुजरती तवा नदी में हाउस बोट का भी अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन
कच्छ में नवंबर से फरवरी तक चलेगा रण उत्सव
एक नवंबर से 20 फरवरी तक कच्छ में रण उत्सव होगा। इसमें गुजराती संस्कृति, म्यूजिक कार्निवाल से लेकर सफेद रण की सुंदरता रोमांचित करने वाली होगी। नए साल में सरकार की ओर से काइट फेस्टिवल भी आयोजित करवाया जा रहा है। तीर्थ स्थानों की यात्रा करने के लिए द्वारिका, जूनागढ़, कोटेश्वर के साथ जैन और बौद्ध धर्म के कई तीर्थस्थल भी घूमे जा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए गिर फोरेस्ट एरिया के बब्बर शेर, अहमदाबाद के निकट थोल वैटलैंड में अप्रवासी पक्षियों का डेरा देखने योग्य है। केवड़िया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र है। बार्डर टूरिज्म में बनासकठा जिले में नडाबेट में भारत पाक सीमा पर बीटिंग रिटीट समारोह भी देखा जा सकता है।
पुष्कर और जैसलमेर का उठाएं सर्दियों में लुफ्त
सर्दियों में राजस्थान सैलानियों के लिए भ्रमण की बहुत सी खूबसूरत जगहें पेश करता है। जनवरी माह में बीकानेर का कैमल फेस्टिवल और जयपुर के लिटरेचर फेस्टिवल का आनंद उठा सकते हैं। पुष्कर और जैसलमेर में पर्यटकों के लिए विशेष टूरिस्ट पैकेज दिए जा रहे हैं। ठंड के मौसम में जयपुर भ्रमण के साथ रणथमभौर, भरतपुर पक्षी अभयारण्य, उदयपुर, कुभंलगढ़ फेस्टिवल, माउंट आबू की ठंड और पहाड़ी दृश्यों के साथ राजस्थान के इन विभिन्न जगहों के किले, हेरिटेज बिल्डिंग, आर्किटेक्चर और रंग-बिरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों केसाथ खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
पर्यटक इन बातों का रखें ध्यान
कोविड-19 के दोनों टीके अवश्य लगवा लें।
एक टीका लगा है तो 72 घंटे अंदर की कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखें
मास्क पहनने के साथ सैनेटाइजर अपने साथ लेकर जाएं